वडोदरा : पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी एवं SLBC गुजरात द्वारा 26 मई को वडोदरा में आयोजित होगा एनपीएस जागरूकता कार्यक्रम

किसानों, छोटे व्यापारियों और स्वरोजगार से जुड़े नागरिकों को रिटायरमेंट सुरक्षा एवं वित्तीय योजना की दी जाएगी जानकारी

वडोदरा : पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी एवं SLBC गुजरात द्वारा 26 मई को वडोदरा में आयोजित होगा एनपीएस जागरूकता कार्यक्रम

पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) और SLBC गुजरात की ओर से किसानों, छोटे व्यापारियों और स्वरोजगार से जुड़े नागरिकों को आर्थिक रूप से सशक्त और भविष्य के लिए सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम मंगलवार, 26 मई 2026 को सुबह 10:30 बजे वडोदरा के मेरीयाट होटल में आयोजित होगा।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को नेशनल पेंशन सिस्टम के माध्यम से रिटायरमेंट के बाद वित्तीय सुरक्षा, नियमित आय और दीर्घकालिक निवेश के महत्व के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में विशेषज्ञ मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों, बढ़ती महंगाई, अनिश्चित आय स्रोतों और बदलते सामाजिक परिवेश को ध्यान में रखते हुए वित्तीय योजना और पेंशन सुरक्षा की आवश्यकता पर विस्तृत मार्गदर्शन देंगे।

विशेष रूप से किसानों और छोटे व्यापारियों को आय, मौसम और बाजार की अनिश्चितताओं के बीच नियमित बचत और पेंशन योजनाओं के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान PFRDA के अधिकारी एनपीएस में निवेश के लाभ, कम उम्र में निवेश शुरू करने के फायदे, टैक्स बचत, अनुशासित निवेश प्रक्रिया और रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली पेंशन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करेंगे।

इसके अलावा, कम राशि से निवेश शुरू कर लंबे समय में मजबूत पेंशन फंड तैयार करने के तरीकों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी। आयोजकों की ओर से किसान संगठनों, व्यापारिक संगठनों, स्वरोजगार से जुड़े लोगों और युवाओं से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की गई है।

Tags: Vadodara