खिलाड़ियों के होटल रूम में एंट्री बंद! BCCI का नया फरमान, IPL सीजन के पीक पर आकर क्यों लेना पड़ा ये फैसला

खिलाड़ियों के होटल रूम में एंट्री बंद! BCCI का नया फरमान, IPL सीजन के पीक पर आकर क्यों लेना पड़ा ये फैसला

मुंबई, 09 मई (वेब वार्ता)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल 2026 के पीक पर जाकर खिलाड़ियों के लिए नई एडवाइजरी जारी कर दी है। इस नई एडवाडरी के मुताबिक अब किसी को भी होटल रूम में एंट्री नहीं मिलेगी।

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सीजन चल रहा है और इसी दौरान बीसीसीआई का एक बड़ा फरमान सामने आ गया है। कुछ आईपीएल फ्रेंचाइजी और खिलाड़ियों से जुड़ी अनियमितताओं को देखते हुए बीसीसीआई ने एक सख्त एडवाइजरी जारी की है।

बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की सुरक्षा और सपोर्ट स्टाफ को देखते हुए होटल में आने-जाने वाले और विजिटर्स की एंट्री को लेकर कड़े नियम लागू कर दिए है।

आखिर ऐसा क्या हुआ कि बीसीसीआई को आईपीएल सीजन के पीक पर पहुंचने के ठीक पहले इतना बड़ा फैसला लेने पर मजबूर होना पड़ा? इसका जवाब बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने दिया।

बीसीसीआई ने क्यों जारी की नई एडवाइजरी?
दरअसल बीसीसीआई सचिव का कहना है कि आईपीएल सीजन 2026 के दौरान देखा गया कि कुछ ‘अनाधिकृत’ लोग टीमों के साथ यात्रा करते, होटलों और टीम बसों में प्रवेश करते, और यहां तक कि खिलाड़ियों के कमरों में भी जाते पाए गए है। ये एंटी करप्शन प्रोटोकॉल का उल्लंघन है।

इसलिए बीसीसीआई ने यह बड़ा कदम उठाया है।
इस नई गाइडलाइन के आने के बाद अब कोई भी व्यक्ति चाहे उसका खिलाड़ी या स्टाफ से कोई भी रिश्ता हो, बिना परमिशन लेटर और टीम मैनेजर को पूर्व जानकारी दिए बिना होटल रूम में एंट्री नहीं कर पाएगा।

साथ ही यह भी साफ किया गया है कि रिश्तेदारों और मेहमानों को केवल सार्वजनिक जगहों पर जैसे लाउंज या लॉबी में मिलने की अनुमति दी जाएगी। खिलाड़ी के रूम में जाने के लिए अब परमिशन लेटर की आवश्यकता होगी।

हनीट्रैप जैसे जोखिमों का खतरा
आईपीएल 2026 में हाई प्रोफाइल खिलाड़ी हिस्सा लेते है। ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतना जरूरी होता है। आईपीएल सीजन के दौरान बीसीसीआई को हनीट्रैप जैसे जोखिमों के लिए भी तैयार रहना होता है। बीसीसीआई ने यह फैसला आईपीएल फ्रैंचाइजियों के खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए सतर्कता बरतते हुए लिया है ताकि किसी भी विवाद से बचा जा सकें।

प्लेऑफ और फाइनल मैच की जगह बदली
आपको जानकारी दें, कि आईपीएल 2026 के प्लेऑफ और फाइनल के लिए वेन्यू का सिलेक्शन किया जा चुका है। सीजन का पहला प्लेऑफ धर्मशाला में होगा। दूसरा और तीसरा मैच न्यू चंडीगढ़ में होगा।

फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। पिछले साल आरसीबी विजेता थी, इसलिए सामान्य प्रोटोकॉल के अनुसार, एक प्लेऑफ मैच और फाइनल मैच बेंगलुरु में होना चाहिए था। लेकिन कुछ कारणों से, एक मैच को न्यू चंडीगढ़ और फाइनल मैच को अहमदाबाद शिफ्ट करने का फैसला लिया गया है।

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ ने टिकटों की अनुमत 15% सीमा से अधिक 10,000 अतिरिक्त टिकटों की मांग की थी, जो आईपीएल नियमों और टिकट वितरण के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन था। इसलिए, मैच का वेन्यू बदलने का फ़ैसला लिया गया। इसमें कुछ I आईपीएल फ्रैंचाइजिया और खिलाड़ी भी शामिल हैं।

Related Posts

Latest Posts

उड़ान के दौरान केबिन क्रू से दुर्व्यवहार करने वाले यात्री को सूरत एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया
सूरत : हाई कोर्ट की फटकार के बाद हरकत में आया नगर निगम, नासिरनगर के बेघर परिवारों के लिए भरी माता कम्युनिटी हॉल में अस्थायी आश्रय की व्यवस्था
सूरत : राकेश सैनी ने दांतों से 8 कारें 100 मीटर तक खींचकर बनाया रिकॉर्ड, वर्ल्ड ड्रग्स डे पर युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश
अमरनाथ यात्रा में सूरत की सेवा परंपरा: 28 वर्षों से श्रद्धालुओं को मिल रहा शुद्ध गुजराती भोजन का प्रसाद
सूरत : “भाषा और वेशभूषा अलग हो सकती है, लेकिन भारतीय होने का भाव एक है” : महामहिम नंदकिशोर यादव