सूरत में ‘गौमाता को राष्ट्रमाता के लिए उमड़ा जनसैलाब

गो सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत गोसेवकों ने ऐतिहासिक रैली निकाली, जिसमें हजारों की संख्या में गोभक्तों ने शामिल हुए

सूरत में ‘गौमाता को राष्ट्रमाता के लिए उमड़ा जनसैलाब

 बुधवार को गौ भक्तों ने गौ माता के सम्मान में अपने खून से प्रधानमंत्री को पत्र लिखा जिसमें ललित शर्मा योगेंद्र शर्मा अरुण पाटोदिया शंभू सिंह दरबार मदन लाल सिहाग नारायण पाटोदिया ओर श्री मति राम डागा ने अपने  ब्लड देकर मांग की

रैली के संयोजक दिनेश शर्मा ( दाढी) ने बताया है कि पुरे भारत में चल रहे ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत गुरुवार, 7 मई को गुजरात के सूरत शहर में विशाल जनआंदोलन और रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में गोभक्तों ने रक्तदान कर गो माता को “राष्ट्र माता” घोषित करने की मांग उठाई। साथ ही गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गो संरक्षण के लिए केंद्रीय कानून तथा केंद्र स्तर पर गोपालन मंत्रालय के गठन की मांग भी प्रमुख रूप से रखी गई।

आयोजकों के अनुसार, अभियान के तहत राष्ट्रीय पशु शेर और राष्ट्रीय पक्षी मोर की तर्ज पर गो माता को राष्ट्रीय सम्मान देने की मांग को लेकर यह रैली निकाली गई। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिला और पुरुष गोभक्त शामिल हुए।

गुरुवार सुबह 7 बजे से ही गोभक्त रिंग रोड स्थित मिलेनियम मार्केट क्षेत्र में जुटने लगे थे। सुबह 9 बजे तक वहां भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद रिंग रोड से लगभग डेढ़ से दो किलोमीटर लंबी विशाल रैली निकाली गई। 

D07052026-04

रैली में सबसे आगे नंदी बाबा आकर्षण का केंद्र रहे। उनके पीछे बड़ी संख्या में गोभक्त हाथों में बैनर और झंडे लेकर चल रहे थे। बैंड-बाजों की धुन और भक्ति नारों के बीच साधु-संतों की बग्गी तथा बुलडोजर पर विशेष रूप से गो भक्तों के हस्ताक्षर की प्रति लोगों का ध्यान आकर्षित किया। बुलडोजर पर वेलवेट कपड़े में लिपटे पांच लाख गोभक्तों के हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन भी प्रदर्शित किया गया। इस दौरान परम गोभक्त कपिल दीदी गोपाल सरस्वती और अरुण पाटोदिया सहित कई प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता रैली में शामिल रहे।

रैली के दौरान विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं द्वारा गोभक्तों के लिए सेवा कार्य भी किए गए। रिंग रोड स्थित समोलाई हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं को ठंडे पेय वितरित किए गए, जबकि वनिता विश्राम पहुंचने पर संस्थाओं की ओर से कचौड़ी और खिचड़ी का वितरण किया गया। भीषण गर्मी के बावजूद कार्यक्रम में करीब 8 से 10 हजार गोभक्तों की उपस्थिति बताई गई।

रैली के समापन पर प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में कपिल दीदी सरस्वती, अरुण पाटोदिया, दिनेश शर्मा (दाढ़ी), ललित शर्मा, रघुवीर सिंह, जेपी शर्मा, लक्ष्मी नारायण, नैनाराम, ओम जी केला और सत्यनारायण चांडक सहित अन्य लोग शामिल रहे। आयोजकों ने कहा कि यह अभियान केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, गौ संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़ा एक व्यापक जनआंदोलन है।

Tags: Surat