सूरत : वर्तमान औद्योगिक परिस्थिति पर चैंबर ऑफ कॉमर्स में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया से होगी सीधी बातचीत

इंडस्ट्री, लेबर और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर दक्षिण गुजरात के उद्यमी रखेंगे अपने सुझाव

सूरत : वर्तमान औद्योगिक परिस्थिति पर चैंबर ऑफ कॉमर्स में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया से होगी सीधी बातचीत

सूरत। उद्योग जगत से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा के लिए  दक्षिण गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री  द्वारा गुरूवार, 23 अप्रैल 2026 को वर्तमान औद्योगिक परिस्थिति पर एक विशेष ‘विचार गोष्ठी’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सरसाना स्थित समहति हॉल में दोपहर 12:00 बजे आयोजित होगा।

इस थिंक टैंक में भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार, युवा कार्य और खेल मंत्री मनसुख मांडविया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

चैंबर के अध्यक्ष निखिल मद्रासी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य दक्षिण गुजरात के उद्यमियों को एक मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी समस्याएं, सुझाव और चुनौतियां सीधे केंद्रीय मंत्री के समक्ष रख सकें।

कार्यक्रम के दौरान उद्योग, श्रम कानून, रोजगार और व्यापारिक विकास से जुड़े मुद्दों पर खुलकर चर्चा होगी। इससे न केवल स्थानीय उद्योगों की समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल होगी, बल्कि क्षेत्र के औद्योगिक विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है।

चैंबर का मानना है कि इस तरह के संवाद कार्यक्रम उद्योग और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Tags: Surat SGCCI