सूरत : रांदेर-अडाजन क्षेत्र में 20 अप्रैल को पानी सप्लाई रहेगी बंद

मेंटेनेंस कार्य के चलते शाम 5:30 से 8:50 बजे तक जलापूर्ति प्रभावित, कई इलाकों में प्रेशर भी रहेगा कम

सूरत : रांदेर-अडाजन क्षेत्र में 20 अप्रैल को पानी सप्लाई रहेगी बंद

सूरत। सूरत म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के हाइड्रोलिक विभाग द्वारा रांदेर इलाके के जोगनी नगर वॉटर डिस्ट्रीब्यूशन स्टेशन पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।

इस कार्य के तहत अडाजन स्थित स्टेशन से पानी के प्रेशर को बेहतर बनाने के लिए मेन कॉमन हेडर लाइन से जुड़े पाइप पर नए वाल्व लगाए जाएंगे और टैंक भरने के लिए राइजिंग मेन लाइन को जोड़ा जाएगा।

इस तकनीकी कार्य के कारण सोमवार, 20 अप्रैल 2026 को शाम 5:30 बजे से 8:50 बजे तक पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में पानी का प्रेशर भी कम रहने की संभावना जताई गई है।

नगर निगम के अनुसार, इस जल कटौती से अडाजन और रांदेर क्षेत्र की कई सोसाइटियां प्रभावित होंगी।

इनमें मेरुलक्ष्मी सोसाइटी, रंगअवधूत सोसाइटी सेक्शन-3, गुजरात हाउसिंग बोर्ड, सुमन संध्या आवास, हयात रेजीडेंसी, रॉयल हेरिटेज, कॉजवे के आसपास की सोसाइटियां, शाश्वत कॉम्प्लेक्स, गोविंदनगर, सहजधाम, वसंत विहार, परशुराम गार्डन, एल.पी. सवाणी स्कूल क्षेत्र, सुमन विहार, मिलन पार्क, ग्रीन वैली, शुभम पार्क, यमुना कॉम्प्लेक्स, महर्षि अरविंदो सोसाइटी, जलाराम नगर, क्रिस्टल कॉम्प्लेक्स, अक्षरधाम सोसाइटी, डी-मार्ट क्षेत्र, हरिदर्शन सोसाइटी, उमिया पार्क, आत्मा पार्क, साईं विहार, आशानगर, संस्कार पार्क, हरिओम नगर, श्रीनाथ सोसाइटी, रेवानगर, नवरंग सोसाइटी, कंकूनगर, वेस्टर्न विला, ग्रीन एवेन्यू, टीजीबी रेस्टोरेंट के आसपास का क्षेत्र और अन्य कई रिहायशी इलाके शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त रांदेर गामताल और आसपास के क्षेत्रों में भी पानी की सप्लाई बाधित होने या कम प्रेशर की समस्या सामने आ सकती है।

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे पहले से आवश्यक पानी का संग्रह कर लें और इस दौरान पानी का उपयोग सावधानीपूर्वक करें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Tags: Surat