रुपया 28 पैसे मजबूत होकर 92.86 प्रति डॉलर पर खुला

रुपया 28 पैसे मजबूत होकर 92.86 प्रति डॉलर पर खुला

मुंबई, 17 अप्रैल (वेब वार्ता)। रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 28 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.86 पर पहुंच गया। भूराजनीतिक तनाव कम होने की उम्मीद और घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुझान से घरेलू मुद्रा को बल मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 92.93 पर खुला और शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ 92.86 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद स्तर से 28 पैसे की मजबूती दर्शाता है। रुपया गुरुवार को डॉलर के मुकाबले 19 पैसे मजबूत होकर 93.14 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत बढ़कर 98.07 पर पहुंच गया।

Tags: