सूरत : AM/NS इंडिया ने मनाया नेशनल फायर सर्विस डे, 2100 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा
हजीरा प्लांट में सप्ताहभर चले जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम, स्कूल-हॉस्पिटल सुरक्षा पर दिया जोर
सूरत। सूरत में AM/NS India के हजीरा प्लांट द्वारा 14 अप्रैल 2026 को ‘नेशनल फायर सर्विस डे’ मनाया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल और फायर सेफ्टी के प्रति जागरूक समाज - टुगेदर फॉर फायर प्रिवेंशन” रही, जिसके तहत पूरे सप्ताह विभिन्न जागरूकता और प्रशिक्षण गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रमों की शुरुआत 7 अप्रैल को आयोजित टेबलटॉप एक्सरसाइज से हुई, जिसमें कुल 22 विभागों ने भाग लिया। वहीं, 7 से 9 अप्रैल के बीच आयोजित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में 1,085 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
8 अप्रैल को AMNS इंटरनेशनल स्कूल के 100 से अधिक विद्यार्थियों और स्टाफ को फायर फाइटिंग का प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा, 9 अप्रैल को कंपनी की 19 टीमों ने समूह फायर फाइटिंग प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
10 और 11 अप्रैल को कंपनी के केयर नर्सिंग होम के 41 सदस्यों को भी अग्नि सुरक्षा से संबंधित विशेष प्रशिक्षण दिया गया। समापन दिवस 14 अप्रैल को हजीरा प्लांट में स्पॉट क्विज का आयोजन किया गया, जिसमें 700 कर्मचारियों ने भाग लिया।
पूरे सप्ताह चले इन कार्यक्रमों में कुल 2,100 से अधिक लोगों की भागीदारी रही। यह पहल AM/NS India की स्कूल, अस्पताल और कार्यस्थलों पर अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
