अहमदाबाद : AACA का “मीडिया एडवांटेज 2026” टॉक शो आयोजित, मीडिया की ताकत पर गहन चर्चा

इंटीग्रेटेड मीडिया प्लानिंग से ब्रांड ग्रोथ को मिलता है बढ़ावा, विशेषज्ञों ने बताए सफल रणनीति के मंत्र

अहमदाबाद : AACA का “मीडिया एडवांटेज 2026” टॉक शो आयोजित, मीडिया की ताकत पर गहन चर्चा

अहमदाबाद। अहमदाबाद में Ahmedabad Advertising Welfare Circle Association (AACA) द्वारा 35वें एडवरटाइजिंग फेस्टिवल के तहत “मीडिया एडवांटेज 2026” टॉक शो का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मीडिया की बदलती भूमिका और ब्रांड ग्रोथ में उसकी अहमियत पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में देश के जाने-माने मीडिया विशेषज्ञों ने विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स की ताकत और उनके प्रभावी उपयोग पर अपने विचार साझा किए। विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया कि एक मजबूत इंटीग्रेटेड मीडिया स्ट्रेटेजी ही ब्रांड के लिए वास्तविक प्रभाव और पहचान बना सकती है।

बसंत राठौड़ (जागरण ग्रुप) ने कहा कि प्रिंट मीडिया आज भी ब्रांड की विश्वसनीयता और प्रतिष्ठा बनाने में सबसे प्रभावशाली माध्यम है। वहीं यतीश महर्षि (रेडियो मिर्ची) ने बताया कि मौजूदा मल्टी-मीडिया वातावरण में संतुलन बनाए रखने में रेडियो की अहम भूमिका है।

मनोज जग्यासी (भारत 24 न्यूज़) ने कहा कि पारंपरिक और डिजिटल मीडिया एक-दूसरे के पूरक हैं, जबकि टेलीविजन आज भी भारत में सबसे व्यापक पहुंच वाला माध्यम है।

वहीं जयेश याग्निक (मॉम्स आउटडोर) ने आउटडोर मीडिया को एक शुद्ध विज्ञापन माध्यम बताते हुए डिजिटल आउटडोर को अधिक इनोवेटिव और प्रभावशाली बताया।

कॉमर्स-यूके के डॉ. कुशल संघवी ने कहा कि डिजिटल मीडिया अब केवल जागरूकता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कनेक्टेड कॉमर्स में बदल चुका है, जहां हर टचपॉइंट संभावित ट्रांजैक्शन बन सकता है।

पूरे सत्र का संचालन मीका इंस्टीट्यूट  के डॉ. संतोष पात्रा । उन्होंने कहा कि हर मीडिया प्लेटफॉर्म की अपनी अलग ताकत होती है और मीडिया प्लानर्स व एडवरटाइजिंग एजेंसियों की भूमिका इन सभी माध्यमों के तालमेल से ब्रांड के लिए मांग पैदा करना है।

इस अवसर पर AACA के अध्यक्ष श्री मनीष गांधी ने AACA की 35 साल की यात्रा और गुजरात के एडवरटाइजिंग सेक्टर की प्रगति को दर्शाने वाली कॉफी टेबल बुक की घोषणा भी की। कार्यक्रम में गुजरात के प्रमुख विज्ञापनदाता और एजेंसियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही और आयोजन को उत्साहजनक प्रतिसाद मिला।