ट्रंप ने ईरान पर सैन्य हमले 5 दिन के लिए टाले, अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत सकारात्मक
By Bhatu Patil
On
वाशिंगटन, 23 मार्च (वेब वार्ता)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी बातचीत को सकारात्मक और सार्थक बताया है।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर जानकारी देते हुए कहा कि पिछले दो दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच मध्य पूर्व में चल रही शत्रुता को समाप्त करने को लेकर गहन, विस्तृत और रचनात्मक चर्चा हुई है।
ट्रंप के अनुसार, इन वार्ताओं के सकारात्मक रुख को देखते हुए उन्होंने रक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि ईरान के पावर प्लांट और ऊर्जा ढांचे पर प्रस्तावित सभी सैन्य हमलों को फिलहाल 5 दिनों के लिए स्थगित कर दिया जाए।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह फैसला जारी बैठकों की सफलता पर निर्भर करेगा और सप्ताहभर बातचीत जारी रहेगी। इस घटनाक्रम को मध्य पूर्व में तनाव कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
