सूरत : लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में पहली बार पिकलबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत

150 खिलाड़ियों की भागीदारी, 22 मार्च को खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

सूरत : लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में पहली बार पिकलबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत

सूरत। सूरत में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देते हुए सूरत डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में पहली बार पिकलबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन शुक्रवार, 20 मार्च 2026 को किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ एसोसिएशन के सेक्रेटरी हितेशभाई पटेल ने रिबन काटकर किया, जबकि आउटडोर गेम्स कमेटी के कन्वीनर उर्मिलभाई कॉन्ट्रैक्टर ने टूर्नामेंट की औपचारिक शुरुआत कराई। इस प्रतियोगिता में कुल 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिससे आयोजन को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

पूरे टूर्नामेंट का आयोजन एसोसिएशन के प्रेसिडेंट कनैयाभाई कॉन्ट्रैक्टर और सेक्रेटरी हितेशभाई पटेल के मार्गदर्शन में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में आउटडोर कमेटी के कन्वीनर उर्मिलभाई कॉन्ट्रैक्टर और उनकी टीम के सदस्य अश्विनभाई भदानी, मितुलभाई मेहता और टूर्नामेंट कोऑर्डिनेटर अनिलभाई जुनेजा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस मौके पर एग्जीक्यूटिव मेंबर डॉ. नैमेशभाई देसाई, परीक्षितभाई कॉन्ट्रैक्टर, हेमंतभाई जरीवाला, हितेंद्रभाई मोदी, अतुलभाई पटेल, प्रमोदभाई मद्रासी, किशोरभाई पटेल, तिरुमालाबेन गढ़वी, अनिलभाई दलाल, किरीटभाई देसाई, विपुलभाई मुंशी, रमेशभाई शाह और गोविंदभाई मोदी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 22 मार्च 2026 को शाम 6:00 बजे खेला जाएगा, जिसे लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्सुकता बनी हुई है।