सूरत : मिलेनियम मार्केट में FOSTTA का फायर अवेयरनेस प्रोग्राम सफल, व्यापारियों को सुरक्षा के टिप्स

पुलिस और फायर विभाग के संयुक्त प्रयास से आयोजित कार्यक्रम में सेफ्टी नियमों और इमरजेंसी तैयारी पर जोर

सूरत : मिलेनियम मार्केट में FOSTTA का फायर अवेयरनेस प्रोग्राम सफल, व्यापारियों को सुरक्षा के टिप्स

सूरत। सूरत के मिलेनियम मार्केट-1 परिसर में फायर सेफ्टी को लेकर एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें व्यापारियों को आग से बचाव और सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।

 फेडरेशन ऑफ सूरत ट्रेड एन्ड टेक्सटाईल एसोसिएशन  (फोस्टा)  द्वारा 17 मार्च 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस और फायर विभाग के संयुक्त आकलन के तहत फायर अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में कानन देसाई (डीसीपी, ज़ोन-2), आर.जे. चौव्हाण  (पीआई, सलाबतपुरा) और क्रिष्णा मोढ (फायर ऑफिसर) के साथ टोरंट पावर के अधिकारी भी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने व्यापारियों को फायर सेफ्टी के नियमों, सावधानियों और आपात स्थिति में उठाए जाने वाले जरूरी कदमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

साथ ही, दुकानों में सुरक्षा मानकों का पालन करने, बिजली के लोड की नियमित जांच कराने और आरसीसीबी (रेज़िडुअल करंट सर्किट ब्रेकर) जैसे सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने की सलाह दी गई।

अधिकारियों ने व्यापारियों से अपील की कि वे अपनी दुकानों में सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाएं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

कार्यक्रम में मौजूद व्यापारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की।