सूरत : कपड़ा निर्यात को मिलेगी नई उड़ान,सरसाना में 'टेक्सटाइल एक्सपोर्ट फैसिलिटेशन सेंटर' का भव्य रोड शो

MSME उद्यमियों को मिलेगा ग्लोबल मार्केट का मार्गदर्शन, केंद्र सरकार और चैंबर ऑफ कॉमर्स की पहल से एक्सपोर्टर्स के लिए खुलेगा 'सिंगल विंडो' द्वार

सूरत : कपड़ा निर्यात को मिलेगी नई उड़ान,सरसाना में 'टेक्सटाइल एक्सपोर्ट फैसिलिटेशन सेंटर' का भव्य रोड शो

सूरत। भारत को वैश्विक टेक्सटाइल मानचित्र पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में सोमवार, 16 मार्च 2026 को सूरत में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

भारत सरकार के टेक्सटाइल मंत्रालय के तहत टेक्सटाइल कमिटी ने सदर्न गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एसजीसीसीआई) के साथ मिलकर 'टेक्सटाइल एक्सपोर्ट फैसिलिटेशन सेंटर' (टीईएफसी) पर एक रोड शो और स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन मीटिंग का आयोजन किया।

सरसाना स्थित सूरत इंटरनेशनल एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने बताया कि यह नया सेंटर एक्सपोर्टर्स के लिए एक मजबूत स्तंभ साबित होगा।

MSMEs को विशेष लाभ: टेक्सटाइल कमिटी के सचिव श्री कार्तिकेय ढांढा ने बताया कि यह सेंटर विशेष रूप से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को अंतरराष्ट्रीय व्यापार के नियमों, डॉक्यूमेंटेशन, सर्टिफिकेशन और रेगुलेटरी कंप्लायंस को समझने में मदद करेगा।

सिंगल विंडो सिस्टम: जॉइंट डायरेक्टर श्री आर. चंद्रन ने प्रेजेंटेशन के जरिए बताया कि सेंटर निर्यात से जुड़ी सभी जरूरतों के लिए 'सिंगल विंडो' मार्गदर्शन देगा और मैन्युफैक्चरर्स को सीधे एक्सपोर्टर बनने के लिए प्रेरित करेगा।


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि टेक्सटाइल कमिश्नर श्रीमती वृंदा देसाई (IRS) ने सूरत के महत्व पर जोर देते हुए कहा सूरत भारत के टेक्सटाइल इकोसिस्टम की धड़कन है। "भारत की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए निर्यात-केंद्रित सपोर्ट सिस्टम को मजबूत करना अनिवार्य है। सूरत का टेक्सटाइल इकोसिस्टम भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और टीईएफसी जैसे प्लेटफॉर्म एक्सपोर्टर्स को ग्लोबल ट्रेड की जटिलताओं से निकलने में मदद करेंगे।"

चैंबर के अध्यक्ष  निखिल मद्रासी ने भी इस बात पर जोर दिया कि सूरत भारत की टेक्सटाइल इकोनॉमी में अहम योगदान देता है, इसलिए यहां इंस्टीट्यूशनल सपोर्ट को और अधिक सशक्त करने की आवश्यकता है।

चीफ गेस्ट, शालीन तोशनीवाल, चेयरमैन, मैनमेड एंड टेक्निकल टेक्सटाइल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (एमएटीईएक्सआईएल) ने  मैनमेड फाइबर्स और टेक्निकल टेक्सटाइल्स के क्षेत्र में बढ़ते वैश्विक अवसरों पर रोशनी डाली।

वहीं, फोगवा के अध्यक्ष और चैंबर के उपाध्यक्ष श्री अशोक जीरावाला ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह सेंटर मैन्युफैक्चरर्स और सरकारी सिस्टम के बीच की दूरी को कम करेगा।

कार्यक्रम के दौरान एक इंटरैक्टिव कंसल्टेशन सेशन भी हुआ, जहाँ स्थानीय उद्योगपतियों और निर्यातकों ने सीधे मंत्रालय के अधिकारियों के सामने अपने सुझाव और चुनौतियाँ रखीं।

इस अवसर पर टेक्सटाइल कमिटी के डायरेक्टर जे.डी. बर्मन, पूर्व  चैंबर अध्यक्ष विजय मेवावाला, मानद मंत्री बिजल जरीवाला, मानद कोषाध्यक्ष CA मितेश मोदी, और पूर्व अध्यक्ष आशीष गुजराती व हिमांशु बोडावाला सहित टेक्सटाइल जगत के कई दिग्गज और स्टेकहोल्डर्स उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन असिस्टेंट डायरेक्टर बी.के. शुक्ला के आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।