सूरत : दो दिवसीय भव्य ‘शक्ति साधना शिविर’ का आयोजन 14 से 

उमिया माता मंदिर, डिंडोली में महन्त डॉ. नवनीत नन्द गिरी महाराज के सानिध्य में होगा शिविर, भगवती संकीर्तन व गृहस्थ साधना पर होगी विशेष चर्चा

सूरत : दो दिवसीय भव्य ‘शक्ति साधना शिविर’ का आयोजन 14 से 

आध्यात्मिक जागरण और साधना के माध्यम से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाने के उद्देश्य से ‘श्री विन्ध्येश्वरी जन कल्याण सेवा समिति’ द्वारा सूरत में दो दिवसीय भव्य ‘शक्ति साधना शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित होगा।

आयोजन परम पूज्य गुरुदेव महन्त डॉ. नवनीत नन्द गिरी महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न होगा। शिविर का उद्देश्य गृहस्थ जीवन में रहते हुए भी आध्यात्मिक शक्तियों को जाग्रत करने और साधना के मार्ग को सरल बनाना है।

शिविर में भगवती संकीर्तन, कुलदेवी और कुलदेवता की पहचान, भगवती साधना तथा गृहस्थ साधना जैसे विषयों पर विशेष मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसके माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक साधना के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी मिलेगी।

यह शिविर शनिवार और रविवार को सायं 5:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक उमिया माता मंदिर, डिंडोली, सूरत में आयोजित होगा। समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इस आध्यात्मिक शिविर में भाग लेकर लाभ उठाने का आह्वान किया है।

Tags: Surat