सूरत : इंटरनेशनल वुमेंस डे पर “न्यूट्रिशन स्क्रीनिंग कैंप – डिकोड योर बॉडी” का सफल आयोजन
सूरत। वनिता विश्राम विमेंस यूनिवर्सिटी,, सूरत में इंटरनेशनल वुमेंस डे के अवसर पर 6 और 7 मार्च 2026 को “न्यूट्रिशन स्क्रीनिंग कैंप – डिकोड योर बॉडी” का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की जानकारी लायंस क्लब के प्रेस और पब्लिसिटी चेयरमैन कीर्तिभाई शाह ने दी।
यह कैंप यूनिवर्सिटी की साइंस फैकल्टी के अंतर्गत फूड एंड न्यूट्रिशन डिपार्टमेंट द्वारा आयोजित किया गया, जिसे वनिता विश्राम ट्रस्ट संचालित करता है। इस आयोजन में लायंस क्लब ऑफ़ सूरत मैत्री ने भी सहयोग दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य इंटरनेशनल वुमेंस डे के अवसर पर छात्राओं और स्टाफ में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कैंप में यूनिवर्सिटी के करीब 1000 विद्यार्थियों और फैकल्टी मेंबर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपना हेल्थ चेक-अप करवाया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वनिता विश्राम परिसर को एनीमिया मुक्त बनाना और छात्रों व स्टाफ में बॉडी न्यूट्रिशन तथा हेल्थ के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस पहल ने सभी को नियमित हेल्थ चेक-अप और संतुलित आहार के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
न्यूट्रिशन स्क्रीनिंग के माध्यम से प्रतिभागियों को अपने शरीर के पोषण स्तर और स्वास्थ्य स्थिति के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त हुई।
यह कार्यक्रम यूनिवर्सिटी के प्रोवोस्ट डॉ. दक्षेश ठाकर और साइंस फैकल्टी की डीन तथा फूड एंड न्यूट्रिशन डिपार्टमेंट की प्रमुख डॉ. मनीषा व्यास के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन फूड एंड न्यूट्रिशन डिपार्टमेंट की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शिल्पी अग्रवाल ने किया।
इस अवसर पर लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3232 F2 की गवर्नर मोनाबेन देसाई, मैत्री क्लब की प्रेसिडेंट प्रीतिबेन किनारीवाला, कैबिनेट सेक्रेटरी लायन सोनल देसाई, लायन निशीथभाई किनारीवाला सहित क्लब के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
