सूरत : लायंस क्लब ऑफ सूरत अठवां लाइंस ने जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए शुरू की पहल

पिछड़ी बस्ती में स्कूल को गोद लेकर मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, पढ़ाई की सामग्री और नाश्ता वितरित

सूरत : लायंस क्लब ऑफ सूरत अठवां लाइंस ने जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए शुरू की पहल

लायंस क्लब ऑफ सूरत अठवां लाइंस ने रविवार, 8 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सचिन जीआईडीसी के पास स्थित कैलाश धाम की पिछड़ी बस्ती  में एक स्कूल को गोद लेकर शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। इस स्कूल का नाम “लायंस क्लब ऑफ सूरत अठवां लाइंस अध्यापन मंदिर” रखा गया है।

इस पहल के तहत समाज के अंतिम छोर पर रहने वाले परिवारों के बच्चों को शिक्षित करने और उन्हें सरकारी स्कूलों में प्रवेश दिलाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच महिला दिवस मनाया गया तथा उन्हें नाश्ता और पढ़ाई से संबंधित आवश्यक सामग्री वितरित की गई। 

D08032026-05

कार्यक्रम में क्लब के प्रेसिडेंट संजय अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर प्रमोद अग्रवाल के साथ ममता अग्रवाल, रिंकी अग्रवाल और मंथन अग्रवाल उपस्थित रहे। स्कूल की प्रिंसिपल रागिनी बेन भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं। इस अवसर पर ममता प्रमोद अग्रवाल ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में बच्चों के बीच केक काटा और सेवा पखवाड़ा मनाने का निर्णय लिया। पूरे कार्यक्रम का प्रायोजन ममता अग्रवाल द्वारा किया गया।

Tags: Surat