वडोदरा में ‘एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग’ पर नेशनल सेमिनार आयोजित

इस सेमिनार का उद्देश्य गुजरात को एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनाना है

वडोदरा में ‘एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग’ पर नेशनल सेमिनार आयोजित

वडोदरा में गुजरात स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन इंस्टीट्यूशन (GRIT) और गुजरात इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (GIDC) की संयुक्त पहल से ‘एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग’ विषय पर एक दिवसीय नेशनल लेवल सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का उद्देश्य गुजरात को एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनाना है।

इस अवसर पर GRIT की सीईओ श्रीमती एस. अपर्णा ने कहा कि गुजरात सरकार इनोवेशन और टेक्नोलॉजी के माध्यम से भविष्य के लिए तैयार औद्योगिक इकोसिस्टम विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि “Developed Gujarat @2047” के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पारंपरिक मैन्युफैक्चरिंग से आगे बढ़कर हाई-वैल्यू प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी आधारित मैन्युफैक्चरिंग की ओर कदम बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने इंडस्ट्रियल क्लस्टर्स में इंडस्ट्री 4.0 के इंटीग्रेशन, स्किल डेवलपमेंट और टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन पर विशेष जोर दिया।

वडोदरा म्युनिसिपल कमिश्नर अरुण महेश बाबू ने शहर की रणनीतिक स्थिति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विभिन्न उद्योगों की उपस्थिति के कारण वडोदरा निवेशकों के लिए एक पसंदीदा स्थान बनता जा रहा है। उन्होंने बताया कि डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) और हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (बुलेट ट्रेन) का यहां से गुजरना उद्योगों के लिए गेम-चेंजर साबित होगा। साथ ही उन्होंने इस कार्यक्रम को वडोदरा में प्रस्तावित ‘रीजनल वाइब्रेंट समिट’ का प्रीकर्सर बताया।

KPMG के पार्टनर अभिषेक गुप्ता ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग और डिजिटल ट्विन्स जैसी आधुनिक तकनीकों के उपयोग से प्रोडक्टिविटी और कॉस्ट एफिशिएंसी बढ़ाने के तरीकों पर मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित पैनल चर्चा में GE एयरोस्पेस के उमा महेश्वर डी., L&T की श्रीमती दिव्या भट्ट, MG इंडिया की नेहा जैन और हनीवेल की डॉ. बुबथी मुरुगनाथम सहित कई विशेषज्ञों ने ग्लोबल ट्रेंड्स और ह्यूमन कैपिटल डेवलपमेंट पर विचार साझा किए। वहीं SEE लिंकेज, कॉन्सेप्ट बिजनेस एक्सीलेंस, एल्सटॉम ग्रुप और फिस्कल ऑक्स क्लाउड के प्रतिनिधियों ने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के जरिए इंडस्ट्रियल ट्रांसफॉर्मेशन का रोडमैप प्रस्तुत किया।

सेमिनार में जिला कलेक्टर अनिल धामेलिया, GIDC के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर भरत जोशी सहित उद्योग क्षेत्र के अधिकारी, इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रतिनिधि और निवेशक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Tags: Vadodara