भारतीय टीम के पास टी20 विश्वकप खिताब बरकारार रखने का अच्छा अवसर : हरभजन

भारतीय टीम के पास टी20 विश्वकप खिताब बरकारार रखने का अच्छा अवसर : हरभजन

मुंबई, 02 फरवरी (वेब वार्ता)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा है कि टी20 विश्वकप में मेजबान भारतीय टीम के पास खिताब बरकरार रखने का अच्छा अवसर है।

हरभजन के अनुसार इस बार भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका व अफगानिस्तान की टीमें भी सेमीफाइल में पहुंचेंगी। हरभजन ने हालांकि दो बार की विजेता इंग्लैंड को 2026 इस बार खिताबी दावेदार नहीं माना है।

विश्वकप की मेजबानी भारत और श्रीलंका की टीमें संयुक्त रुप से कर रही हैं। हरभजन ने कहा कि इस बार भी भारतीय टीम के पास खिताब बरकरार रखने का अच्छा अवसर है।

हरभजन ने कहा, मुझे लगता है कि भारतीय टीम के पास अपनी धरती पर मैच होने के कारण जीतने का सुनहरा मौका है, भरतीय टीम अभी काफी अच्छी है और उसे घरेलू धरती पर प्रशंसकों का भी समर्थन मिलेगा। हलातों को बेहतर तरीके से जानने का लाभ भी उन्हें मिलेगा।

जीत के लिए केवल उन्हें विश्वकप के दबाव पर नियंत्रण रहना होगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पिछले साल टी20 में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने 19 में से 16 मैच जीते हैं।वह इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगी।

वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम ने साल 2021 में पहली बार खिताब जीता था। वह दूसरी बार खिताब जीतने उतरेगी। टीम साल 2010 में उपविजेता रही थी जबकि 2007 और 2012 में सेमी-फाइनल से ही बाहर हो गयी थी।

वहीं दक्षिण अफ्रीका ने हाल में अच्छा प्रदर्शन किया था। ऐसे में उसके पास 2024 का सत्र जीतने का अवसर है। वहीं अफगानिस्तान ने साल 2010 में डेब्यू करने के बाद से ही अब तक यह टूर्नामेंट नहीं जीता है। उसने साल 2024 के सत्र में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों को हराकर सेमी-फाइनल में जगह बनायी थी। ऐसे में वह इस बार भी वैसा ही प्रदर्शन करने उतरेगी।