सूरत : सुशासन दिवस पर अटल जी को नमन, उनके जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन

सूरत महानगरपालिका की पहल, केंद्रीय मंत्री सी. आर. पाटिल ने किया प्रदर्शनी का शुभारंभ

सूरत : सुशासन दिवस पर अटल जी को नमन,  उनके जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन

सूरत। भारत रत्न, प्रख्यात कवि, आदर्श राजनीतिज्ञ एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर 25 दिसंबर को देशभर में सुशासन दिवस मनाया जाता है।

इसी कड़ी में शहरवासियों की स्मृति को अक्षुण्ण रखने के उद्देश्य से सूरत महानगरपालिका द्वारा 25 दिसंबर 2025 को स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन, विचारों और योगदान पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

इस प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री, जल संसाधन मंत्रालय भारत सरकार,  सी. आर. पाटिल के कर-कमलों द्वारा महापौर दक्षेश मावाणी की अध्यक्षता में किया गया। उद्घाटन अवसर पर केंद्रीय मंत्री सी. आर. पाटिल सहित सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में सांसद मुकेशभाई दलाल, विधायक पूर्णेशभाई मोदी, विधायक अरविंदभाई राणा, स्थायी समिति अध्यक्ष राजन पटेल, नेता शासक दल  शशिबेन त्रिपाठी, पूर्व स्थायी समिति अध्यक्ष एवं सूरत शहर भाजपा अध्यक्ष परेशभाई पटेल, विभिन्न समितियों के अध्यक्ष, नगर निगम के सदस्य, सूरत महानगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

प्रदर्शनी में अटल बिहारी वाजपेयी के सार्वजनिक जीवन, सुशासन की सोच, कविताओं और ऐतिहासिक निर्णयों को चित्रों व विवरणों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया, जिसे देखने के लिए शहरवासियों में विशेष उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन से सुशासन दिवस को सूरत में एक सार्थक और प्रेरणादायी स्वरूप मिला।