अमिताभ बच्चन को ही फिल्मों में ‘विजय’ नाम देते थे जावेद अख्तर

अमिताभ बच्चन को ही फिल्मों में ‘विजय’ नाम देते थे जावेद अख्तर

मुंबई, 10 अक्टूबर (वेब वार्ता)। बॉलीवुड के जानेमाने गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के मंच पर बताया है कि उन्होंने अपनी फिल्मों में अमिताभ बच्चन के अलावा किसी को भी ‘विजय’ का नाम नहीं दिया।

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17 महनायक अमिताभ बच्चन के 83वें जन्मदिन के जश्न की तैयारी कर रहा है, ऐसे में आने वाले खास एपिसोड में पुराने यादों के साथ ही खुशी के कुछ खास लम्हे भी देखने मिलने वाले हैं। इस एपिसोड में खास मेहमान के रूप में जावेद अख्तर और फरहान अख्तर की बाप-बेटे की जोड़ी शिरकत करने वाली है।

एपिसोड के दौरान, जावेद अख्तर, जिनकी अमिताभ के साथ पुरानी दोस्ती है, ने एक मज़ेदार बात बताई कि उन्होंने कभी भी किसी किरदार का नाम ‘विजय’ केवल अमिताभ बच्चन के लिए ही रखा है। अपनी खास अंदाज में कहानी को बताते हुए जावेद अख्तर ने कहा, “मैंने अपने फिल्मों में अमिताभ बच्चन के अलावा किसी को भी विजय का नाम नहीं दिया।”

‘जंजीर’ और ‘दीवार’ से लेकर ‘डॉन’ और ‘त्रिशूल’ तक, नाम ‘विजय’ अमिताभ के सबसे यादगार किरदारों के साथ जुड़ गया, एक ऐसी विरासत जो भारतीय सिनेमा के सुनहरे दौर को आज भी परिभाषित करती है। ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ का खास जन्मदिन एपिसोड आज 10 अक्टूबर को, केवल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर प्रसारित होगा।

Latest Posts

उड़ान के दौरान केबिन क्रू से दुर्व्यवहार करने वाले यात्री को सूरत एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया
सूरत : हाई कोर्ट की फटकार के बाद हरकत में आया नगर निगम, नासिरनगर के बेघर परिवारों के लिए भरी माता कम्युनिटी हॉल में अस्थायी आश्रय की व्यवस्था
सूरत : राकेश सैनी ने दांतों से 8 कारें 100 मीटर तक खींचकर बनाया रिकॉर्ड, वर्ल्ड ड्रग्स डे पर युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश
अमरनाथ यात्रा में सूरत की सेवा परंपरा: 28 वर्षों से श्रद्धालुओं को मिल रहा शुद्ध गुजराती भोजन का प्रसाद
सूरत : “भाषा और वेशभूषा अलग हो सकती है, लेकिन भारतीय होने का भाव एक है” : महामहिम नंदकिशोर यादव