कपिल शर्मा के कनाडा कैफे पर दोबारा फायरिंग: मुंबई पुलिस अलर्ट, कमीडियन को मिल सकती है सुरक्षा

कपिल शर्मा के कनाडा कैफे पर दोबारा फायरिंग: मुंबई पुलिस अलर्ट, कमीडियन को मिल सकती है सुरक्षा

मुंबई, 08 अगस्त (वेब वार्ता)। कमीडियन कपिल शर्मा के कनाडा के सरे स्थित ‘कैप्स कैफे’ पर एक महीने में दूसरी बार हुई फायरिंग की घटना ने हड़कंप मचा दिया है। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट मोड पर है और कपिल शर्मा को पुलिस सुरक्षा प्रदान करने पर विचार कर रही है।

मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर कपिल शर्मा को सुरक्षा दी जा सकती है। 7 अगस्त को हुई इस फायरिंग की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है।

एक वायरल सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि यह हमला गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने किया है। पोस्ट में लिखा था, “हमने कपिल को कॉल किया, लेकिन उसने सुना नहीं। इसीलिए यह कार्रवाई की गई। अगर अब भी नहीं माना, तो अगली कार्रवाई मुंबई में होगी।”

इस धमकी ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। पहली फायरिंग के बाद क्राइम ब्रांच ने कपिल से पूछताछ की थी और जानना चाहा था कि क्या उन्हें गैंग से कोई धमकी या वसूली का कॉल मिला था। कपिल ने तब कहा था कि ऐसा कुछ नहीं हुआ।

अब दूसरी घटना के बाद क्राइम ब्रांच फिर से कपिल से पूछताछ करेगी और सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़े सवाल पूछेगी। साथ ही, यह जांच की जा रही है कि क्या गैंग से जुड़े लोगों ने कपिल के घर या शूटिंग सेट के आसपास रेकी की थी।

इससे पहले, जुलाई में कपिल के सरे स्थित कैफे पर बब्बर खालसा के हरजीत सिंह ने 9 गोलियां चलाई थीं। हरजीत ने दावा किया था कि यह हमला कपिल के टीवी शो में निहंग सिखों के परिधान पर की गई टिप्पणी के जवाब में था।

यह हमला गुरुवार तड़के 2 बजे हुआ था, जब कैफे बंद था, इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ। सरे पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। कपिल ने अभी तक इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है।

Latest Posts

उड़ान के दौरान केबिन क्रू से दुर्व्यवहार करने वाले यात्री को सूरत एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया
सूरत : हाई कोर्ट की फटकार के बाद हरकत में आया नगर निगम, नासिरनगर के बेघर परिवारों के लिए भरी माता कम्युनिटी हॉल में अस्थायी आश्रय की व्यवस्था
सूरत : राकेश सैनी ने दांतों से 8 कारें 100 मीटर तक खींचकर बनाया रिकॉर्ड, वर्ल्ड ड्रग्स डे पर युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश
अमरनाथ यात्रा में सूरत की सेवा परंपरा: 28 वर्षों से श्रद्धालुओं को मिल रहा शुद्ध गुजराती भोजन का प्रसाद
सूरत : “भाषा और वेशभूषा अलग हो सकती है, लेकिन भारतीय होने का भाव एक है” : महामहिम नंदकिशोर यादव