लंदन डायमंड लीग में बेहतर प्रदर्शन के इरादे से उतरेंगे नीरज

लंदन डायमंड लीग में बेहतर प्रदर्शन के इरादे से उतरेंगे नीरज

लंदन, 20 जुलाई (वेब वार्ता)। भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा की नजरें अब लंदन डायमंड लीग में अच्छा प्रदर्शन करने की रहेंगी। पिछले कुछ समय में नीरज का प्रदर्शन बेहतर हुआ है। और उन्होंने 90 मीटर से अधिक भाला फेंका है।

इस लीग में ओलंपिक पदक विजेता नीरज जूलियन बेवर के साथ 15 अंक लेकर पदक तालिका में शीर्ष पर हैं। ऐसे में प्रशंसकों को उम्मीद है कि नीरज लंदन में 90 मीटर की दूरी एक बार फिर पार कर नया रिकार्ड बनायेंगे। लंदन डायमंड लीग 2025 सत्र काफी अहम माना जाता है।

इससे पहले पेरिस डायमंड लीग में नीरज का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था। नीरज का यह इवेंट लंदन स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। नीरज का ये इवेंट प्रशंसक ऑनलाइन स्ट्रीमिंग  के जरिये भी देख सकेंगे है।

इसमें नीरज चोपड़ा को जर्मनी के वेबर के अलावा ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स, और केन्या के जूलियस येगो से भी टक्कर मिलेगी। प्रतियोगिता का आयोजन लंदन स्टेडियम में होने जा रहा है।

इस सत्र में नीरज ने पहले ही दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर के थ्रो के साथ अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था पर तब उन्हें जूलियन वेबर से हार का सामना करना पड़ा था। पेरिस में वेबर को नीरज ने हराया था और अब उनका लक्ष्य लंदन में भी इस सिलसिले को बनाये रखना रहेगा।