सूरत : गुरु पूर्णिमा पर विश्व जागृति मिशन का भक्ति-साधना से परिपूर्ण आयोजन

सद्गुरु की महिमा, यज्ञ-सत्संग और सेवा में डूबे श्रद्धालु

सूरत : गुरु पूर्णिमा पर विश्व जागृति मिशन का भक्ति-साधना से परिपूर्ण आयोजन

 विश्व जागृति मिशन, सूरत मंडल द्वारा इस वर्ष गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन वेसू स्थित बालाश्रम (अनाथाश्रम) परिसर में श्रद्धा और भक्ति भाव से किया गया। यह आयोजन परम पूज्य सद्गुरुदेव सुधांशुजी महाराज के प्रिय शिष्य आचार्य राम कुमार पाठक के पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मिशन के प्रमुख सहित सभी पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में महाराजजी के शिष्य उपस्थित रहे।  

D15072025-04

आचार्य रामकुमार पाठक ने गुरु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, “गुरु हमारे जीवन की दिशा तय करते हैं। वे हमें न केवल जीवन जीने की कला सिखाते हैं, बल्कि कठिन समय में हमें साहस और विवेक प्रदान करते हैं। गुरु ही अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि शास्त्रों के अनुसार इसी तिथि पर महाभारत के रचयिता महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था, इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। 

D15072025-05

इस अवसर पर मंडल प्रमुख गोविन्द डांगरा ने जानकारी दी कि आयोजन के तहत यज्ञ, सत्संग, भजन-कीर्तन, पादुका पूजन, ध्यान-साधना तथा प्रसाद, भंडारा जैसे आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इन कार्यक्रमों में भाग लेकर पुण्य लाभ के भागी बने। गुरु पूर्णिमा का यह आयोजन श्रद्धा, साधना और सेवा का सजीव उदाहरण बना, जिसमें सूरत के विभिन्न क्षेत्रों से आए भक्तों ने भाग लेकर गुरु के चरणों में अपनी कृतज्ञता अर्पित की।

Tags: Surat