सूरत : श्री श्याम प्रचार मंडल द्वारा मासिक भंडारा, 300 गरीबों को भोजन सेवा

भटार चार रास्ता ब्रिज के नीचे आयोजित हुआ भंडारा, अमावस्या, पूनम और पुण्यतिथि जैसे अवसरों पर होती है नियमित सेवा

सूरत : श्री श्याम प्रचार मंडल द्वारा मासिक भंडारा, 300 गरीबों को भोजन सेवा

शहर के भटार चार रास्ता ब्रिज के नीचे शनिवार को सुबह 7:30 बजे श्री श्याम प्रचार मंडल द्वारा मासिक भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 300 जरूरतमंदों को भोजन कराया गया।  मंडल के अध्यक्ष विनोद पालव, सचिव राकेश बजावावाला, हेमंत गर्ग, गोपाल शाह, अजय डालमिया सहित मंडल के कई सक्रिय सदस्य इस सेवा कार्य में उपस्थित रहे। 

मंडल द्वारा यह सेवा हर महीने की अमावस्या, पूर्णिमा और विभिन्न सामाजिक अथवा पारिवारिक अवसरों – जैसे जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ अथवा पितरों की पुण्यतिथि पर नियमित रूप से की जाती है।  आज की सेवा के यजमान श्रीमती अनिता नटवर बजाज थीं, जिन्होंने पुण्य लाभ हेतु यह आयोजन करवाया। मंडल का उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग तक सेवा और भक्ति का संदेश पहुंचाना है।

Tags: Surat