सूरत : सचिन में "ऑपरेशन सिंदूर" की सफलता पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

सी.आर. पाटिल के मार्गदर्शन और परेशभाई पटेल की विशेष उपस्थिति में चोर्यासी विधानसभा में उमड़ा देशभक्ति का जनसैलाब

सूरत :  सचिन में

सूरत। भारतीय सेना के "ऑपरेशन सिंदूर" की ऐतिहासिक सफलता का जश्न मनाने के लिए आज सचिन विभाग शिक्षा मंडल, सचिन द्वारा चोर्यासी विधानसभा क्षेत्र में  विधायक संदीप देसाई द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

यह आयोजन केंद्रीय जल संसाधन मंत्री और गुजरात भाजपा अध्यक्ष सी.आर. पाटिल के मार्गदर्शन में तथा शहर अध्यक्ष परेशभाई पटेल की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस तिरंगा यात्रा में संगठन के सभी प्रमुख पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के सदस्य, देशभक्त नागरिक, स्थानीय नेता एवं बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए। यात्रा के माध्यम से उपस्थित लोगों ने भारतीय सेना को श्रद्धांजलि अर्पित की और देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

"ऑपरेशन सिंदूर" की वीरता को किया नमन किया गया। यात्रा के दौरान वक्ताओं ने भारतीय सेना की वीरता, साहस और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि "ऑपरेशन सिंदूर" भारत की सैन्य शक्ति और रणनीतिक क्षमता का प्रतीक है। इस सफलता ने देशवासियों का मनोबल बढ़ाया है और इसी गर्व को साझा करने के लिए यह यात्रा आयोजित की गई।

यात्रा में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी वर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। तिरंगे झंडों, देशभक्ति गीतों और नारों से यात्रा का माहौल देशभक्ति की भावना से सराबोर रहा। यह आयोजन ना केवल सेना के सम्मान में था, बल्कि नागरिकों को देशप्रेम से जोड़ने का एक प्रेरणादायक प्रयास भी सिद्ध हुआ।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार की यात्राएं आगे भी समय-समय पर आयोजित की जाएंगी, जिससे नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना और अधिक प्रबल हो सके।

 

 

 

 

Tags: Surat