जश टेक्सटाइल मार्केट सूरत का अग्रणी यार्न और कपड़ा व्यापारिक केंद्र

यार्न के साथ-साथ कलर, केमिकल, डाइंग मटेरियल, गारमेंट्स और प्रिंटेड साड़ियों जैसी विविध श्रेणियों के उत्पाद उपलब्ध

जश टेक्सटाइल मार्केट सूरत का अग्रणी यार्न और कपड़ा व्यापारिक केंद्र

सूरत का रिंग रोड क्षेत्र, सहारा दरवाजा के समीप स्थित जश टेक्सटाइल मार्केट, देश के प्रमुख यार्न और कपड़ा बाजारों में से एक है। वर्ष 1989 में स्थापित इस मार्केट में आज लगभग 600 दुकानें संचालित हो रही हैं, जो न केवल भारत के विभिन्न राज्यों बल्कि विदेशों तक अपना व्यापारिक विस्तार रखती हैं।

मार्केट के सुव्यवस्थित संचालन के लिए एक 20 सदस्यीय समिति कार्यरत है, जिसमें अध्यक्ष शांतिलाल डांगी, उपाध्यक्ष अशोक भाई जीरावाला, रोहित शर्मा, राधे रूप चंदानी और सचिव महेंद्र सिंह भायल जैसे सक्रिय सदस्य शामिल हैं। यह समिति व्यापारियों की सुविधाओं, ग्राहकों की सुरक्षा और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

महेंद्र सिंह भायल, जो भायल सिल्क मिल्स के संचालक हैं, पिछले 32 वर्षों से डाइंग फैब्रिक्स के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे मुख्यतः राजस्थान की मंडियों के लिए ओढ़नी के लिए उपयुक्त कपड़े तैयार करते हैं। उनका व्यापार मुख्य रूप से एजेंट नेटवर्क और ऑफलाइन माध्यम से संचालित होता है, जिसमें उत्पाद की कीमत रु. 25 से रु. 60 प्रति मीटर के बीच होती है।

P21052025-02
महेन्द्र सिंह भायल (सचिव)

 

वहीं, मार्केट के अध्यक्ष शांतिलाल डांगी, आधुनिक पॉलिटेक्स लिमिटेड के संचालक और 35 वर्षों से यार्न उद्योग में सक्रिय हैं। वे रिलायंस कंपनी के सिंथेटिक यार्न के अधिकृत डीलर हैं और उनका माल देश-विदेश में सप्लाई होता है। उन्होंने बताया कि सेल्समैन के माध्यम से भी कारोबार को आगे बढ़ा रहे हैं। 

P2105205-03
शांतिलाल डांगी (अध्यक्ष)

 

वैभव सिल्क के संचालक देवेन्द्र गांधी डाइड फैब्रिक्स और यूनिफॉर्म दुपट्टा के निर्माता हैं, जिनका व्यापार दुबई, बहरीन और नेरावी जैसे देशों तक फैला है। वे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से केवल होलसेल व्यापार करते हैं। इनके उत्पादों की कीमत  रु. 20 से रु. 25 प्रति पीस तक होती है।

P21052025-01
देवेन्द्र गांधी (वैवभ सिल्क)

 

जश टेक्सटाइल मार्केट सूरत का पहला ऐसा मार्केट है जहां सोलर पैनल के माध्यम से विद्युत आवश्यकताओं को पूरा किया जाता है। इसके अतिरिक्त, जल संचयन प्रणाली के माध्यम से वर्षा जल को छत से संग्रहित कर शुद्धिकरण के बाद पुनः उपयोग में लाया जाता है। यहां सीसीटीवी कैमरे, फायर सेफ्टी सिस्टम और उच्च स्तर की स्वच्छता व्यवस्था उपलब्ध है। मार्केट में मालिक और किरायेदार दोनों प्रकार के व्यापारी कार्यरत हैं, जो व्यापार के इस माहौल को और भी समृद्ध बनाते हैं।

यहां यार्न के साथ-साथ कलर, केमिकल, डाइंग मटेरियल, रेडीमेड गारमेंट्स और प्रिंटेड साड़ियों जैसी विविध श्रेणियों के उत्पाद उपलब्ध हैं, जो इसे एक पूर्ण टेक्सटाइल इकोसिस्टम बनाते हैं। जश टेक्सटाइल मार्केट, पारंपरिक अनुभव और आधुनिक व्यवस्थाओं का सफल संयोजन है, जो न केवल सूरत या गुजरात, बल्कि भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए है। यह मार्केट वस्त्र उद्योग की रीढ़ बनकर उभर रहा है और आने वाले वर्षों में इसकी भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण होने की संभावना है।

Tags: Surat