चूहे ने खोजी 109 बारूदी सुरंगे

चूहे ने खोजी 109 बारूदी सुरंगे

कंबोडिया, 08 अप्रैल (वेब वार्ता)। कंबोडिया में एक चूहे ने 5 साल में 109 बारूदी सुरंगों का पता लगाया है। इस चूहे का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

अफ्रीका के विशालकाय थैलीदार चूहे ने यह कारनामा करके दिखाया है। 2021 से लेकर अभी तक 109 बारूदी सुरंग तथा 15 बिना फटे हुए बमो को खोजने का रिकॉर्ड इस चूहे के नाम पर है।

इस चूहे का नाम रोनिन रखा गया है। जो काम सैकड़ो सैनिक नहीं कर सकते थे। वह काम एक चूहे ने करके दिखाया है। 

Tags: