होलाष्टक आज से, सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने के साथ ही 14 से शुरू होगा खरमास

होलाष्टक आज से, सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने के साथ ही 14 से शुरू होगा खरमास

जयपुर, 07 मार्च (वेब वार्ता)। होलाष्टक शुक्रवार 7 मार्च से प्रारंभ होंगे। इसके साथ ही विवाह सहित अन्य सभी मांगलिक आयोजनों पर रोक लग जाएगी।

होलाष्टक होलिका दहन यानी 13 मार्च तक रहेगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. महेन्द्र मिश्रा के अनुसार होलाष्टक का आरंभ मृगशिरा नक्षत्र और वृषभ राशि में चंद्रमा की स्थिति में होगा। होलाष्टक के दौरान आठ विशेष रात्रियां होती हैं।

इन रात्रियों में यंत्र-मंत्र और तंत्र साधना का विशेष फल मिलता हैं। सिद्ध रात्रि, काल रात्रि और मोह रात्रि जैसी विशिष्ट रात्रियां पर्व काल में अधिक शक्तिशाली होती हैं। 14 मार्च से खरमास शुरू हो जाएगा, इसे मलमास भी कहा जाता है।

इस बार होलाष्टक और खरमास का संयोग बन रहा है। इसके चलते करीब सवा महीने तक मांगलिक या शुभकार्य नहीं हो सकेंगे। हालांकि इस दौरान आने वाले पर्व और त्योहार परंपरागत ढंग से मनाए जाएंगे। उन पर इस संयोग का कोई असर नहीं होगा।

जब सूर्य धनु या मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तब खरमास शुरू होता है। 14 मार्च को शाम 6.50 बजे से खरमास शुरू होगा और 14 अप्रैल को रात 10.36 बजे समाप्त हो जाएगा। पुराने रीति-रिवाजों के अनुसार खरमास के दौरान एक महीने तक मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं।

राशियों पर असर
मेष: पराक्रम में वृद्धि होगी।
वृषभ: विद्या लाभ होगा।
मिथुन: साहस वृद्धि हो सकती है।
मेष: प्रबंधन में तरक्की मिलने की संभावना है।
सिंह: निराशा का अंत होगा।
कन्या: वैचारिक असमंजस दूर होगा।
तुला: संघर्ष बढ़ेगा, लेकिन सफलता मिलेगी।
वृश्चिक: धर्म लाभ होने की संभावना है।
धनु: मेहनत में वृद्धि व आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।
मकर: लाभ में वृद्धि की संभावना है।
कुंभ: स्थिरता बढ़ेगी। 
मीन: प्रतिष्ठा में वृद्धि मिलेगी।

 

Tags: Holi