सूरत : सी. आर. पाटिल ने संभाला जल शक्ति मंत्रालय का कार्यभार, जानें क्या कहा?

"मुझ पर भरोसा करने और मुझे यह जिम्मेदारी देने के लिए मैं माननीय प्रधान मंत्री का आभारी हूं" : सी.आर. पाटिल

सूरत : सी. आर. पाटिल ने संभाला जल शक्ति मंत्रालय का कार्यभार, जानें क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्री मंडल में केबिनेट मंत्री के रुप में नवसारी के सांसद सी.आर. पाटिल को जल शक्ति मंत्रालय आवंटित हुआ। सी.आर. पाटिल ने मंगलवार को सूबह 10.30 बजे परिवार के सदस्यों और समर्थकों की उपस्थिति में जल शक्ति मंत्रालय का पदभार संभाला।

जल शक्ति मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद सी आर पाटिल ने कहा, "मुझ पर भरोसा करने और मुझे यह जिम्मेदारी देने के लिए मैं माननीय प्रधान मंत्री का आभारी हूं।"

सी.आर. पाटिल ने कहा, "यह मेरा संकल्प है कि जल शक्ति मंत्रालय के माध्यम से हम जल संरक्षण, स्वच्छता और प्रबंधन में नए मानक स्थापित करेंगे। इस दिशा में, हम सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करेंगे और नवीनतम तकनीकों का उपयोग करके जल संसाधनों का संरक्षण करेंगे।"

Tags: Surat