आजीवन अपराजित रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : अरविंद सिंह

इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव में एनडीए पर भरोसा जताने के लिए लोगों का धन्यवाद दिया

आजीवन अपराजित रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : अरविंद सिंह

हिंदीभाषी महासंघ के महासचिव, सिवान कब्बड़ी संघ के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता अरविंद सिंह ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने पर एनडीए के सभी जीते हुए उम्मीदवारों को तथा एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने एक बार फिर मोदी सरकार बनाने के लिए दिन रात मेहनत किया है।  उन्होंने इसका श्रेय प्रधानमंत्री महामानव नरेंद्र मोदी को दिया, जिनके निर्णायक नेतृत्व की बदौलत एनडीए ने तीसरी बार बहुमत हासिल की और सरकार बनाने जा रही है। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव में एनडीए पर भरोसा जताने के लिए लोगों का धन्यवाद दिया। एनडीए की यह जीत मोदीजी की जनकल्याणकारी नीतियों और गरीब कल्याण के प्रति उनके समर्पण की जीत है। भारत की जनता को उनके नेतृत्व में अगाध विश्वास है। 

अपनी बात आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि भारत प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत बनने के विराट लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये अमृत काल में एक सक्षम और और सशक्त राष्ट्र के रूप में अग्रसर है। पिछले दस वर्षों में आज देश उस दौर में पहुँच गया है, जहां भारत के नागरिक ही नहीं बल्कि दुनिया के तमाम देशों को यह भरोसा हो गया है कि हमारा देश विकसित होने के साथ साथ समूचे विश्व को नेतृत्व और नई दिशा देने का सामर्थ्य रखता है। 

याद रहे है कि अरविंद बिहार राज्य के महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से आते है और पिछले 2 महीनो से उन्होंने एनडीए प्रत्याशियों के लिए लगातार जोर शोर से प्रचार किया था। उन्होंने बिहार की बात करते हुए कहा की देश की राजनीति में एक कहावत थी की दिल्ली की कुर्सी हमेशा यूपी से होकर गुजरती है पर आज यह बात बिहार के लिए कही जानी चाहिए। उन्होंने बिहार में सभी एनडीए कार्यकर्ताओं तथा देवतुल्य जनता सहित एक-एक परिवारजन को एनडीए पर अपना विश्वास और मोदी जी के नेतृत्व पर विश्वास करने के लिए उनका अभिवादन किया।

Tags: Surat