मुंबई में भी सोमवार को चुनाव, बॉलीवुड सितारों ने की मतदान की अपील

मुंबई में भी सोमवार को चुनाव, बॉलीवुड सितारों ने की मतदान की अपील

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आठ राज्यों की 49 सीटों पर सोमवार को मतदान होगा। इस चरण में मुंबई में भी मतदान होगा। इसे देखते हुए बॉलीवुड सितारों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लोगों से वोट करने की अपील की है। सलमान खान, अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी और सुनील शेट्टी जैसी फिल्मी हस्तियों ने भी मुंबई और अन्य क्षेत्रों में मतदान करने जा रहे मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया है।

शाहरुख ने कहा है कि जिम्मेदार भारतीय नागरिक के रूप में हमें इस सोमवार को महाराष्ट्र में मतदान के अपने अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। आइए भारतीय के रूप में अपना कर्तव्य निभाएं और अपने देश के सर्वोत्तम हितों को ध्यान में रखते हुए मतदान करें। आगे बढ़ें, वोट देने के हमारे अधिकार को बढ़ावा दें।

सलमान खान ने कहा, “मैं वर्ष में 365 दिन व्यायाम करता हूं, चाहे कुछ भी हो और अब मैं 20 मई को अपने मताधिकार का प्रयोग करने जा रहा हूं, चाहे कुछ भी हो। तो जो करना है करो यार, लेकिन जाकर वोट करो और अपनी भारत माता को कष्ट मत दो.. भारत माता की जय।”

अक्षय कुमार ने वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने कनाडाई नागरिकता छोड़कर अब भारतीय नागरिकता अपना ली है। उन्होंने कहा कि 20 मई मुंबईवासियों को एक अवसर प्रदान करता है जो पांच साल में केवल एक बार आता है। यह अवसर है अपने मताधिकार का प्रयोग करने और अपना लोकसभा सदस्य चुनने का। इसे न चूकें क्योंकि प्रत्येक वोट मायने रखता है।