10 साल पहले अपने प्रेमी के साथ भागी युवती जहां मिली वो जानकर आप चौंक जाएंगे!

किसी फिल्म की कहानी जैसी हैं ये कहानी, जानिए पूरा मामला

किसी लड़की का अपने प्रेमी के साथ भाग जाना आज के समय में कोई नई बात नहीं हैं। आज कल ऐसे बहुत से किस्से सुनने को मिल जाते हैं जहाँ कोई लड़की अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर भाग जाती हैं। कुछ किस्सों में परिजन लड़का-लड़की को खोज निकालते हैं जबकि कुछ मामलों में लड़का लड़की बहुत दूर निकल जाते हैं। मगर जब आपको ऐसा बताया जाए कि घर से भाग कर एक लड़की अपने ही घर के पास रहने वाले प्रेमी के साथ रहने लगे और दस सालों तक किसी को नजर ना आए तो क्या आप विश्वास करेंगे? ये नामुमकिन और फ़िल्मी सा लगने वाला मामला पूरी तरक्ह सच है और केरल के एक गांव में घटित हुआ हैं। जहाँ 10 साल पहले अपने घर से लापता हुई लड़की अपने प्रेमी के साथ मिली है। हैरानी की बात तो ये हैं कि इतने साल से वह अपने प्रेमी के एक कमरे वाले घर में ही रह रही थीऔर दोनों के ही परिजनों को इस बात की कोई जानकारी नहीं थी। इस बात में हैरानी इसलिए भी हैं क्योंकि दोनों का घर पास पास ही था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के बताये अनुसार उस समय 18 साल की ये लड़की फरवरी, 2010 में नेमारा पुलिस थाना क्षेत्र के अयीरूर से लापता हुई थी। ये दोनों नेमारा के निकट स्थित विथानासेरी गांव में एक किराए के घर में रह रहे थे। पुलिस ने बताया कि लड़की का घर प्रेमी के घर के नजदीक ही था और वह इस साल मार्च तक उस लड़के के साथ ही रह रही थी। पुलिस के अनुसार ये लड़की दिन भर कमरे में बंद रहती और साथ ही खिड़की भी बंद करके रखती जबकि रात में कमरे की खिड़की से बाहर निकल जाती थी। उसका प्रेमी ही उसकी देखभाल करता और उसे खाना पहुंचाने के साथ अन्य जरूरी चीजें दे जाता था और बाहर से कमरे को बंद कर देता था। कमरे से कोई टॉयलेट भी नहीं जुड़ा था। तीन महीने पहले प्रेमी के लापता हो जाने के साथ ही इस अनोखी कहानी का पता चला है।
जानकारी सामने आने के बाद इन दोनों को अदालत के सामने पेश किया गया जहाँ लड़की के बालिग होने के कारण उसके प्रेमी के साथ रहने की इजाजत दे दी गई। साथ ही रिश्तेदारों ने भी इसका विरोध नहीं किया। इस बारे में वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि फिलहाल इस घटना की जांच होगी।
Tags: Kerala