विश्व : 91 साल की उम्र में चौथी बार तलाक लेने जा रहा ये मीडिया टाइकून

विश्व : 91 साल की उम्र में चौथी बार तलाक लेने जा रहा ये मीडिया टाइकून

ऑस्ट्रेलियाई-अमेरिकी व्यवसायी और मीडिया टाइकून रूपर्ट मर्डोक और अभिनेत्री जेरी हॉल का होगा तलाक

ऑस्ट्रेलियाई-अमेरिकी व्यवसायी और मीडिया टाइकून रूपर्ट मर्डोक 91 साल की उम्र में अपनी चौथी पत्नी अभिनेत्री जेरी हॉल से तलाक लेने जा रहे हैं। ये इनका चौथा तलाक होगा। इन दोनों की 2016 में शादी हुई थी।
आपको बता दें कि मीडिया टाइकून रूपर्ट मर्डोक वर्तमान में 91 साल के हैं। 2016 में, उन्होंने 65 वर्षीय अभिनेत्री जेरी हॉल से शादी की। अब रूपर्ट मर्डोक और जेरी हॉल शादी के छह साल बाद तलाक ले रहे हैं। इसका रूपर्ट मर्डोक के विश्वव्यापी समाचार पत्र व्यवसाय पर भी प्रभाव पड़ने की संभावना है।
रूपर्ट मर्डोक की पहली शादी 1956 में पेट्रीसिया बुकर से हुई थी। इस जोड़े की शादी 1969 तक चली। रूपर्ट मर्डोक की दूसरी शादी उसी साल अन्ना मारिया टोरवे से हुई थी। इस जोड़े की शादी 1999 तक हुई थी। 1999 में रूपर्ट मर्डोक ने वेंडी डेंग से तीसरी बार शादी की। उस समय रूपर्ट मर्डोक 68 वर्ष के थे। वेंडी के साथ शादी 2013 तक चली। वेंडी ने 2013 में मीडिया टाइकून को तलाक दे दिया।
2016 में, रूपर्ट मर्डोक ने चौथी बार जेरी हॉल से शादी की। रूपर्ट मर्डोक की चौथी और वर्तमान पत्नी जैरी ने ‘बैटमैन’ और ‘द ग्रेजुएट’ जैसी लोकप्रिय फिल्मों में अभिनय किया है। मर्डोक से पहले जैरी की शादी रॉकस्टार मिक जैंगर से हुई थी। अलग होने के बाद जैरी ने मर्डोक से शादी कर ली। रूपर्ट मर्डोक के पिछले विवाह से कुल छह बच्चे हैं। इनमें से अधिकांश संतान विभिन्न मीडिया कंपनियां चला रहे हैं, जिनमें फॉक्स कॉर्पोरेशन और न्यूज कॉर्पोरेशन जैसी जानी-मानी कंपनियां शामिल हैं।
Tags: