एलपीजी की मदद से कपडे प्रेस कर रहे इस शख्स को देखकर आप भी कह उठेंगे कि ‘कितने तेजस्वी लोग हैं हमारे पास!’

एलपीजी की मदद से कपडे प्रेस कर रहे इस शख्स को देखकर आप भी कह उठेंगे कि ‘कितने तेजस्वी लोग हैं हमारे पास!’

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो, अब तक मिल चुके है एक लाख से ज्यादा व्यू

सोशल मीडिया वीडियो का खजाना है। यहां आपको तरह-तरह के वीडियो देखने को मिल जाते हैं। इन वीडियोस को देखकर आपन हँसे बिना रह नहीं सकते। इन वीडियोस पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया देते हैं। अब लोग मीम्स से जुड़े फनी वीडियो देखना पसंद करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें एक आदमी एलपीजी सिलेंडर से कपड़े इस्त्री कर रहा है। लेकिन यह देखकर हर कोई हैरान है कि वह क्या कर रहा है।
आपको बता दें कि यह मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसने लोगों को हैरान करने के साथ साथ हंसने पर मजबूर कर दिया है। इस वीडियो में एक शख्स कपड़े इस्त्री कर रहा है और इसके लिए वह कोयले या बिजली का नहीं बल्कि एलपीजी सिलेंडर से निकलने वाली गैस का इस्तेमाल कर रहा है।
यह वीडियो बनाने वाला खुद ही हैरान है कि वह व्यक्ति सिलेंडर से कैसे ये सब कर रहा है। उन्होंने इस अनोखे तरीके की खोज करने वाले प्रेसमैन से पूछा, तो उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें इसके बारे में कुछ नहीं पता था लेकिन पिछले 4 सालों से इस तरह इस्त्री कर रहे थे। सिलिंडर से पाइप निकाल कर पाइप को प्रेस में फिट कर दिया जाता है और उसमें से निकलने वाली गैस कपड़ों को सही कर दे रही है।
आपको बता दने कि इस वीडियो को 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और कई लोगों ने कमेंट्स में प्रतिक्रिया भी दी है। एक व्यक्ति ने कहा कि वीडियो दिल्ली के विनोद नगर का लगता है। जबकि अन्य का कहना है कि यह तकनीक नई नहीं है, कई जगहों पर इसका इस्तेमाल किया जाता है। एक शख्स ने मजाक में कहा कि इस तकनीक को भारत से बाहर नहीं जाना चाहिए।