जब कुत्ते के मुंह में फंस गया मास्क, सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

जब कुत्ते के मुंह में फंस गया मास्क, सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

कोरोना काल में मास्क और पीपीई किट सभी के लिए काफी आम हो गया है। आज कल रास्ते पर दिखाई देने वाले हर एक इंसान ने मास्क पहना ही होता है। हालांकि मनुष्यों के लिए सलामत यह मास्क कभी कभार जानवरों के लिए खतरनाक भी बन सकता है। कई लोगों को अपने जून पुराने मास्क बीच सड़क पर फेंक देने की आदत होती है। जितना यह कार्य आम लोगों के लिए खतरनाक है, उससे कहीं ज्यादा सड़क के कुत्तों और अन्य जानवरों के लिए खतरनाक है। 
फिलहाल सोशल मिडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें शायद इसी तरह सड़क पर फेंका हुआ मास्क एक कुत्ते के मुंह में फंस गया था। मास्क के कारण कुत्ते की हालत काफी ज्यादा खराब हो जाती है। हालांकि समय पर डॉक्टर के पास पहुँच जाने के कारण कुत्ते की जान बच गई थी। डॉक्टर भी काफी मेहनत के बाद कुत्ते के शरीर में से मास्क निकाल पाते है। माना जा रहा है की यदि समय पर कुत्ते का इलाज ना हुआ होता तो शायद उसकी जान भी जा सकती थी। यहाँ देखिये की किस तरह से डॉक्टर ने कुत्ते के मुंह में से मास्क बाहर निकाला था।