जब बीच सड़क लोफरों ने लड़कियों से किया आपत्तिजनक सवाल, जानें फिर क्या हुआ!?

जब बीच सड़क लोफरों ने लड़कियों से किया आपत्तिजनक सवाल, जानें फिर क्या हुआ!?

दिल्ली महिला आयोग ने अपनाए कड़े रुख, 25 तारीख तक आरोपियों को पकड़कर उनकी जानकारी देने के दिये आदेश

भारत की राजधानी नई दिल्ली में से कुछ लड़कों द्वारा लड़कियों के साथ छेदछाड़ और सेक्सुअल हेरेसमेंट का मामला सामने आने पर दिल्ली महिला आयोग ने कड़े रुख अपनाए है। महिला आयोग द्वारा दिल्ली पुलिस के डीसीपी को एक नोटिस जाहीर कर सभी लड़कों के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज गिरफ्तार करने की अपनी मांग रखी है। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, महिल आयोग ने बताया कि देर रात कुछ लड़कियां दिल्ली के हौज खास इलाके से गुजर रही थी। तभी कुछ लड़कों के ग्रुप ने इन युवतियों से बदतमीजी करते हुये उनसे सेक्सुअल एक्टिविटीज़ के लिए उनका रेट पूछा। लड़कों के इस तरह से छेड़छाड़ करने पर युवतियों ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और उनके साथ हुई सारी घटना की जानकारी दी। सभी लड़कियां नॉर्थ ईस्ट की रहने वाली थी।  
सोशल मीडिया पर पोस्ट के वायरल होते ही दिल्ली महिला आयोग की नजर में भी यह मामला आया। जिसके चलते महिला आयोग ने कडा रुख इख्तियार किया। महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने कहा इस मामले को बेहद ही गंभीर बताते हुये आरोपियों को जल्द से जल्द हिरासत में लिए जाने की पुलिस से मांग की है। महिला आयोग द्वारा दिल्ली पुलिस को डीसीपी को नोटिस भेजकर 25 जुलाई तक एफ़आईआर की कॉपी तथा आरोपियों के नाम और उनकी जानकारी की एक कॉपी भी जमा करने के लिए कहा है। 
स्वाति मालिवाल ने कहा कि जब उन्होंने यह देखा तो उन्हें काफी बुरा लगा। उन्होंने सोचा यदि इस तरह की गलतियों को नहीं रोका गया तो आगे जाकर यही लोग अन्य बड़े कदम भी उठा सकते है। जिसके चलते महिला आयोग द्वारा स्वत: संज्ञान लेते हुए इस बारे में जल्द से जल्द एफ़आईआर दर्ज करने के लिए कहा है। 
Tags: