जब दूल्हे राजा ने उठाई स्टेज पर गिरी 2 हजार की नोट, दुल्हन ने किया कुछ ऐसा की देखकर हो जाएँगे हैरान

जब दूल्हे राजा ने उठाई स्टेज पर गिरी 2 हजार की नोट, दुल्हन ने किया कुछ ऐसा की देखकर हो जाएँगे हैरान

भारत में फिर एक बार शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में फिर एक बार शादी से जुड़े कई तरह के वीडियो और तस्वीरें फिर एक बार सोशल मिडिया पर वायरल होने शुरू हो गए है। ऐसा ही एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक दूल्हा स्टेज पर पड़े पैसे उठाते हुये देखा जा रहा है। 
सोशल मीडिया पर वायरल हुये वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े है और अपने रिश्तेदारों से मिल रहे है। पीछे उनके दोस्त और अन्य रिश्तेदार डांस कर रहे है। हालांकि इसी दौरान दूल्हे ने एक ऐसी हरकत कर दी जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब दूल्हा और दुल्हन रिश्तेदारों से मिल रहे होते है तभी स्टेज पर एक दो हजार रुपए कि नोट गिर जाती है। इस दौरान दूल्हा तुरंत नीचे जुकता है और वह पैसे उठाकर उसे छिपा लेता है। 
हालांकि यह चीज उसकी दुल्हन देख जाती है। पर दुल्हन भी उसे कुछ बोलने के स्थान पर चुपके से अपने हाथ में रखी हुई एक नोट भी दूल्हे के हाथ में सरका देती है। दुल्हन और दूल्हा इस दौरान मन ही मन काफी हँसते हुये भी नजर आते है। सोशल मीडिया पर वायरल हुये इस वीडियो को हर कोई काफी पसंद कर रहा है। कई लोगों ने वीडियो में कमेन्ट कर के दोनों की जोड़ी को कुल कपल कहा है। तो कई लोगों ने लिखा है की जोड़ी के 36 के 36 गुण मिल रहे है।
उल्लेखनीय है की भारत में शादियों की सीजन के दौरान काफी चहलपहल रहती है। शादी के विभिन्न रीति-रिवाजों और रस्मों में एक से बढ़कर एक ऐसे नजारे देखने मिलते है, जो काफी मजेदार होते है। ऐसे में हर कोई इस सीजन में ज्यादा से ज्यादा मजे करना चाहता है। ऐसे में यह कपल भी इस मस्ती से पीछे नहीं हटा था।