जब ‘द ग्रेट खली’ को आ गया गुस्सा, देखिये वीडियो

जब ‘द ग्रेट खली’ को आ गया गुस्सा, देखिये वीडियो

जालंधर से करनाल जाते समय बीच मे आये एक टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों से भिड़ गए खली

भारत को रेसलिंग की दुनिया में लोकप्रिय बनाने वाले दी ग्रेट खली आज उस समय अचानक चर्चा में आ गए जब जालंधर से करनाल जाते समय वो टोल कर्मियों से भिड़ गए। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें खली टोल कर्मियों पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा रहे हैं। जबकि टोलकर्मी उनपर उनके एक साथी को थप्पड मारने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं इसी दौरान एक टोलकर्मी उन्हें बंदर भी कहता हुआ सुनाई दे रहा है। ये वीडियों फिल्लौर के पास एक टोल प्लाजा का है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने खली की गाड़ी को घेर कर खड़े है। वहीं पीछे से पुलिस की एक गाड़ी आती है तो खली टोल पर लगे बैरीकेड को हटा देते हैं। इस दौरान टोल कर्मी उन्हें रोकने की कोशिश करता है तो खली उसे बाजू से खींचकर पीछे कर देते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि खली की माने तो सारा विवाद फोटो खिंचवाने को लेकर हुआ। टोल कर्मी फोटो खिंचवाने के लिए उनकी गाड़ी के अंदर ही घुस रहा था। जब खली ने मना किया तो वो उनसे उलझने लग पड़ा। खली का आरोप है कि इस दौरान अन्य टोल कर्मी भी आ गए और उन्हें ब्लैकमेल करने लगे। वहीं टोल कर्मियों का कहना है कि एक कर्मचारी ने उनसे आईकार्ड दिखाने को कहा। जिस पर खली ने उसे थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद टोलकर्मियों ने खली की कार घेर ली।
बता दें कि वीडियो में खली और टोलकर्मी उलझते हुए दिख रहे हैं। खली एक टोल कर्मी को बाजू से खींच कर हटाते हुए भी दिख रहे है। वहीं एक टोल कर्मी ने उन्हें बंदर कह दिया।