छेड़खानी करने वाले गांव के मनचलों को जब लड़कियों ने दौड़ाया, वीडियो बनाया!

छेड़खानी करने वाले गांव के मनचलों को जब लड़कियों ने दौड़ाया, वीडियो बनाया!

शौच करने जाने वाली महिलाओं को करते थे परेशान, हर दिन की परेशानी से तंग आकर युवकों को सिखाया सबक

राजस्थान के अलवर का एक वीडियो आज कल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जहां कुछ लड़कियों द्वारा द्वारा लड़कों को काफी लताड़ लगाई जा रही है। कहा जा रहा है कि कुछ मनचले आशिकों को द्वारा छेड़े जाने पर यह लड़कियां क्रोधित हो गई थी और गुस्से में सभी लड़कों को दौड़ा-दौड़ा कर मारा था। अलवर जिले के हरसोरा थाना इलाके के हमीरपुर गांव से हुई यह घटना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
विस्तृत जानकारी के अनुसार अलवर के हमीरपुर गांव में आई यह लड़कियां आए दिन लड़कों द्वारा किए गए जा रहे छेड़खानी से परेशान हो गई थी। युवक दीवाल पर चढ़ कर शौच करने जा रही युवतियों को छेड़ते थे। जिसके चलते उन्होंने उन्हें सबक सिखाने का विचार किया और उन पर हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो खुद लड़कियों ने ही बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर के हर जगह के मनचले लड़कों को एक चेतावनी भी दी। 
यह पहली बार नहीं है जब लड़कों द्वारा लड़कियों को इस तरह से हैरान किया जा रहा हो। आए दिन लड़कों द्वारा सभी लड़कियों को परेशान किया जाता था। जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। लड़कियों के परिवार का कहना है कि उन्होंने कई बार इन लड़कों को समझाने की कोशिश की। पर हर बार वह उनकी बातों पर ध्यान नहीं देते थे और उन्हें परेशान करना चालू रखा था। हरसोरा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी के अनुसार लड़की के परिवारजनों की तरफ से एक केस दर्ज किया गया है और उसकी जांच शुरू कर दी गई है। 
Tags: Rajasthan