जब टीचर की पोस्ट के लिए हुआ महेंद्रसिंह धोनी का नाम शॉर्टलिस्ट, अब होगी FIR

जब टीचर की पोस्ट के लिए हुआ महेंद्रसिंह धोनी का नाम शॉर्टलिस्ट, अब होगी FIR

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में इंगलिश मीडियम के टीचरों के लिए मँगवाए गए थे आवेदन

छतीसगढ़ के रायगढ़ में से एक काफी अजीबोगरीब किस्सा सामने आया है, जब पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम टीचरों के लिए होने वाले एक इंटरव्यू में शॉर्ट लिस्ट हुआ था। लिस्ट में जो नाम शॉर्टलिस्ट हुआ था, उसमें महेंद्र सिंह धोनी के पिता का नाम सचिन तेंदुलकर बताया गया है। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में इंग्लिश मीडियम के टीचरों के लिए ऑनलाइन आवेदन मँगवाए गए थे। जिसमें शुक्रवार को सभी का इंटरव्यू होने वाला था। इस इंटरव्यू की शॉर्ट लिस्ट में एक नाम महेंद्रसिंह धोनी का भी था, जो शॉर्टलिस्ट भी हुआ था। तंत्र द्वारा शॉर्टलिस्ट हुये उम्मीदवारों की लिस्ट वैबसाइट पर रखी गई थी। जैसे ही शॉर्टलिस्ट वैबसाइट पर अपलोड हुई यह लिस्ट वायरल हो गई। 
हालांकि इंटरव्यू के दिन महेंद्र सिंह धोनी नहीं आया, जिसके चलते उसके एप्लीकेशन पर दिये नंबर पर फोन भी किया गया, हालांकि वह बंद आ रहा था। एप्लीकेशन के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी जिसके पिता सचिन तेंदुलकर है, उसने छत्रपति वीर शिवाजी टेक्निकल यूनिवर्सिटी दुर्ग से स्नातक की डिग्री हासिल की है और उसका कटऑफ 98 प्रतिशत था। जिसके अनुसार उसका नाम इंटरव्यू की लिस्ट में सबसे ऊपर था। 
हालांकि जब उम्मीदवार नहीं आया और उसका नंबर भी बंद आया तो अधिकारियों को इस एप्लिकेशन के फैक होने का विश्वास हो गया। जिसके बाद सिलेक्शन कमिटी के नोडल अधिकारी और डेप्युटी कलेक्टर द्वारा अज्ञात  व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करने की जानकारी दी गई है।