महिलाओं को गुलाम बनाकर रखने का था शौक, पुलिस ने छापा मारा और खुला ये राज़

महिलाओं को गुलाम बनाकर रखने का था शौक, पुलिस ने छापा मारा और खुला ये राज़

आर्मी में दे चुका है सेवा, लड़कियों के गले में स्टील का पट्टा डालकर रखता था

ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में एक ऐसा अमानवीय आपराधिक मामला सामने आया है, जिसे जानकार हर कोई हैरान है। दरिंदगी की हर हद पार कर चुके इस मामले में पुलिस ने अपने घर में छह महिलाओं को सेक्स गुलाम बनाकर रखने वाले एक 40 साल के शख्स को गिरफ्तार किया है। दरअसल शख्स द्वारा गुलाम बनाने की जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस ने आरोपी शख्स के घर पर छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस मामले में आगे जांच कर रही है।
पहले था आर्मी में, अब करता है ये घिनौनी हरकत
जानकारी के अनुसार ये शख्स आर्मी में रह चुका है। इस एक्स आर्मी शख्स का नाम जेम्स रॉबर्ट डेविस बताया जा रहा है। डेविस का मकान काफी बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है। आपको बता दें कि इस आरोपी ने सभी महिलाओं के गले में स्टील का पट्टा डाला हुआ था। छापेमारी में पुलिस ने कई संदिग्ध सामान बरामद करने के साथ ही इंसानों को गुलाम बनाने के आरोप में शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। इस आदमी के घर गुलाम की तरह रहने वाली एक महिला की माने तो ये आदमी सभी महिलाओं के गले में स्टील का पट्टा पहनाकर पिंजरे में बंद रखता था।
आपको बता दें कि पुलिस को छापेमारी में पता चला है कि डेविस ने मुख्य बिल्डिंग से काफी दूर लकड़ी की छोटी-छोटी कई झोपड़ियाँ बनाई थी। पुलिस को छापे के दौरान चार बॉक्स भी मिले, जिनपर महिलाओं के नाम थे। इसके अलावा घर से पुलिस को सेक्स से जुड़े कई सारे सामान भी मिले हैं।
शख्स महिलाओं को करता था प्रताड़ित 
पुलिस को जानकारी मिली कि ये इंसान के साथ शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। इसके साथ साथ इन महिलाओं से सेक्स वर्क कराया जाता था और इसके बदले मिलने वाले पैसे आरोपी शख्स ही रख लेता था। 
पहले ही करा लेता था महिला से कॉट्रेक्ट पर साइन
आपको बता दें कि जांच में ये भी पता चला कि आरोपी चालाकी से महिला से पहले ही कॉट्रेक्ट पर साइन करा लेता था जिस पर ये लिखा होता था कि महिला अपनी इच्छा से ये सब कर रही है। हालांकि अभी तक सिर्फ एक महिला के उत्पीड़न के केस शख्स पर लगाए गए हैं लेकिन अन्य महिलाओं के बयान के बाद इसकी संख्या बढ़ सकती है।
Tags: 0