वायरल खबर : जब लैंडलाइन को मिला मोबाइल का साथ, सोशल मीडिया पर सामने आई अनोखे लैंडलाइन की तस्वीर

वायरल खबर : जब लैंडलाइन को मिला मोबाइल का साथ, सोशल मीडिया पर सामने आई अनोखे लैंडलाइन की तस्वीर

सोशल मीडिया पर घूम रही एक टच स्क्रीन लैंडलाइन की फोटो, अब लैंडलाइन फोन पर चलेगा व्हाट्सएप और ट्विटर

आज के समय मोबाइल हमारी जिन्दगी का एक बहुत अहम हिस्सा बन चुका है पर एक समय था जब लोगों के हाथ में मोबाइल फोन नहीं होता था। उस समय हमारे घर में सिर्फ लैंडलाइन फोन हुआ करता था। एक बॉक्स जैसा लैंडलाइन फोन का उपयोग केवल कॉल करने और कॉल प्राप्त करने के लिए किया जाता था। इसके अलावा लैंडलाइन फोन में कोई सुविधा नहीं होती थी। यहाँ तक की मोबाइल की लैंडलाइन फोन में स्क्रीन नहीं हुआ करती थी।
हालांकि कुछ समय बाद लैंडलाइन में एक छोटी स्क्रीन जोड़ी गई जिसमें हमें डायल किया गया नंबर दिखाई दे रहा था, लेकिन अब लैंडलाइन फोन पर व्हाट्सएप और ट्विटर भी चलाया जा सकता है। क्या आप हैरान हैं? हम भी ऐसे ही चौंक गए जब हमें सोशल मीडिया पर एक अनोखे लैंडलाइन की तस्वीर मिली।
आपको बता दें कि इस तस्वीर को देखकर जहां कुछ लोग हैरान हैं वहीं कुछ लोग फनी कमेंट्स कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर जो फोटो वायरल हो रही है वह एक टच स्क्रीन लैंडलाइन की फोटो है। इसमें आप देख सकते हैं कि नंबर डायलिंग बॉक्स को मोबाइल जैसी स्क्रीन से रिप्लेस कर दिया गया है। आप स्क्रीन पर सभी आधुनिक ऐप्स देख सकते हैं।
आप इस लैंडलाइन में कैमरा भी देख सकते हैं। यह देखने में भले ही पुराने लैंडलाइन फोन जैसा लगता हो, लेकिन फोन ज्यादा आकर्षक है। सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा है। इसे लेकर लोग लगातार चर्चा कर रहे हैं। इसे ट्विटर पर Niki_Tonsky नाम के यूजर ने शेयर किया है। जहां से ये फोटो वायरल हो गई है। इस लैंडलाइन फोन की इतनी चर्चा हो रही है कि इसे अब तक 11 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं अब तक इसे 1 लाख 48 हजार लोग रीट्वीट कर चुके हैं। फोटो पर करीब 3 हजार कमेंट्स भी आ चुके हैं। इस फोटो पर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि ये जल्द ही आप तक पहुंचेगा।