साँप को किस करते हुये लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
By Loktej
On
आजकल सोशल मीडिया और इंटरनेट पर विभिन्न वीडियो वायरल होते रहते है। इनमें से कई वीडियो तो काफी रोमांचक होते है तो कई वीडियो लोगों को काफी प्रेरित करते है। इसके अलावा कई लोग सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए कई तरह के खतरनाक कार्य भी करते है। ऐसा ही एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला एक साँप को किस करते हुये दिखाई दे रही है।
सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो में लड़की अपनी उँगलियों में लपेटकर उसके साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही है। इसके बाद धीरे से साँप को किस कर लेती है। वीडियो को देखकर हर कोई आश्चर्य में पड़ गया था। सोशल मीडिया पर हर कोई वीडियो को काफी पसंद कर रहा है और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।