वास्तु: बहुत शुभ है घर और ऑफिस में 7 दौड़ते घोड़ों की तस्वीर लगाना

वास्तु: बहुत शुभ है घर और ऑफिस में 7 दौड़ते घोड़ों की तस्वीर लगाना

जानिए किस दिशा में लगाना सबसे शुभ

हमारे जीवन से जुड़ी कुछ समस्याओं का समाधान वास्तुशास्त्र में है। वास्तुशास्त्र अपना काम सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा के सिद्धांत पर करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर या ऑफिस में 7 दौड़ते घोड़ों की तस्वीर लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इस दौड़ते हुए घोड़े की छवि आपको सफलता, प्रगति और ताकत देती है। हालांकि इसके लिए भी कुछ नियम हैं।
ऐसा माना जाता हैं कि यदि आप अपने व्यापार में सफलता चाहते हैं तो आज ही 7 दौड़ते घोड़ों की तस्वीर दीवार पर लगाए। ध्यान रहे कि तस्वीर दक्षिण की दीवार पर होनी चाहिए। साथ ही इस तस्वीर में घोड़े का मुंह उस तरफ होना चाहिए जिसे ऑफिस के अंदर आते देखा जा सकता है। ऐसा करने से व्यवसाय को कभी नुकसान नहीं होता है। व्यापार में वृद्धि के नए अवसर प्राप्त होंगे। 7 दौड़ते घोड़ों की छवि सकारात्मक ऊर्जा के साथ देखी जाती है। आप किसी भी क्षेत्र में काम करते हैं। इसलिए आपको अपने घर या ऑफिस में सफलता चाहिए। आप अपनी दुकान में सात घोड़ों की तस्वीर भी लगा सकते हैं। इससे आपके घर में काफी वृद्धि होगी। आपके व्यापार में कभी भी मंदी नहीं आएगी, आपको लाभ ही होगा।
इस तस्वीर को आप घर में कहीं भी लगा सकते हैं। लेकिन ज्यादा से ज्यादा लाभ पाने के लिए इसे घर की पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इस दिशा में 7 घोड़ों की तस्वीर लगाने से घर में धन की प्राप्ति होती है, लड़ाई-झगड़े नहीं होते हैं। परिवार के सदस्यों को अच्छी नौकरी और नौकरी में पदोन्नति मिलती है। उसके समाज में इज्जत भी बढ़ती है। साथ ही ऐसा माना जाता हैं कि पढ़ने वाले छात्र और नौकरी की तलाश कर रहे युवक-युवतियों को अपने कमरे में 7 दौड़ते घोड़ों की तस्वीर लगानी चाहिए। जिससे शिक्षण कार्य अच्छे से हो सके। साथ ही युवाओं को जल्दी और अच्छी तरह से नौकरी मिल जाती है। उन्हें अपने पसंदीदा करियर में नए अवसर भी मिलते हैं।
कर्ज में डूबे लोग इन 7 दौड़ते घोड़ों की तस्वीर उत्तर पश्चिम दिशा में अपने ऑफिस या घर में लगा सकते हैं। जिससे आपको कर्ज से जल्दी छुटकारा मिल सके। आपकी बचत खर्च नहीं होगी। आप लाभ कमाएंगे। जब आप बाजार से दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर खरीदना चाहते हैं तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उसका चेहरा प्रसन्न मुद्रा में हो। आक्रामक चेहरे वाले घोड़े घर के अंदर शुभ नहीं माने जाते।
Tags: