वरीना हुसैन ने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर 'पावरी' ट्रेंड वीडियो बनाया

वरीना हुसैन ने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर 'पावरी' ट्रेंड वीडियो बनाया

जन्मदिन की शाम वरीना हुसैन को सिनेराइजर डिजिटल मीडिया के ऑफिस में देखा गया था, जहां उन्होंने मीडिया फोटोग्राफरों के साथ मजेदार 'पावरी' ट्रेंड वीडियो बनाया और उनके साथ भी केक कटिंग करते देखी गईं।

मुंबई, 24 फरवरी (आईएएनएस)| बॉलीवुड अभिनेत्री वरीना हुसैन ने अपने जन्मदिन की शुरुआत 23 फरवरी की आधी रात को एक छोटे से सेलिब्रेशन के साथ शुरू की और इसका वीडियो साझा किया। उन्हें बर्थडे पर मिला एक खास गिफ्ट से भरा हुआ बड़ा बक्सा, जिसके अंदर कई सारे गिफ्ट मौजूद थे।

वीडियो में वरीना बर्थडे केक काटतीं नजर आ रही हैं। साथ ही, खुद बर्थडे सांग भी गाते हुए देखी जा सकती हैं।

अपने जन्मदिन की शाम वरीना हुसैन को सिनेराइजर डिजिटल मीडिया के ऑफिस में देखा गया था, जहां उन्होंने मीडिया फोटोग्राफरों के साथ मजेदार 'पावरी' ट्रेंड वीडियो बनाया और उनके साथ भी केक कटिंग करते देखी गईं।

अभिनेत्री एनटीअर प्रोड्क्शन के बैनर तले बन रही फिल्म में कल्याण राम के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वरीना बॉलीवुड फिल्म 'दी इन्कम्प्लीट मैन' में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।