वलसाड : औरंगा नदी में छलांग लगाने वाली महिला कीचड़ में फंस गई, मछुआरे ने बचा लिया

वलसाड : औरंगा नदी में छलांग लगाने वाली महिला कीचड़ में फंस गई, मछुआरे ने बचा लिया

नदी में जलस्तर कम होने से कीचड़ में फंसी महिला

वलसाड शहर के कैलास रोड पर गुंडलाव की एक महिला ने जान देने के इरादे से औरंगा नदी पर बने पुल पर से कूद गई। हालांकि महिला के छलांग लगाने पर वो कीचड़ में फंस गई। जिस समय महिला ने छलांग लगाई उस समान पूल पर यातायात चालू था। महिला को ऐसा करते देख राहगीरों और स्थानीय लोग महिला को पुल से बचाने के लिए मदद की गुहार लगा रहे थे। होमगार्ड के एक जवान  ने उसेबकीचड़ से बाहर निकाला और उसके बाद महिला को 108 की मदद से सिविल अस्पताल ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार वलसाड में कैलाश रोड पर औरंगाबाद नदी पुल पर गुंडलाव में अकेली रह रही 45 वर्षीय महिला ने औरंगा नदी के ऊपर कूदकर जान देने की कोशिश की। हालांकि नदी में जलस्तर कम होने से महिला कीचड़ में फंस गई। कीचड़ में फंसी महिला को 108 की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। महिला को सिविल अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना शहर पुलिस टीम को दी गई तो पुलिस ने महिला का फोटो खींचकर सोशल मीडिया के जरिए उसकी शिनाख्त करने की कोशिश की। गुंडला सरपंच ने कहा कि वह दयाल नगर में अकेली रह रही थी और एक दक्षिण भारतीय महिला थी।
आत्महत्या एक गंभीर मनोवैज्ञानिक और सामाजिक समस्या है। अगर आप भी तनाव से गुजर रहे हैं तो भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 से मदद ले सकते हैं। आपको अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी बात करनी चाहिए।
Tags: Valsad