उत्तराखंड भूस्खलन : जब बीच सड़क पर गिरने लगे बड़े-बड़े पत्थर, स्कूटी चालक की बाल-बाल बची जान

उत्तराखंड भूस्खलन : जब बीच सड़क पर गिरने लगे बड़े-बड़े पत्थर, स्कूटी चालक की बाल-बाल बची जान

सोमवार को उत्तराखंड और हिमाचल में भूस्खलन की घटना आई सामने

पिछले कई समय से उत्तराखंड में कई भूस्खलन की घटनाएँ सामने आ रही है। ऐसे में एक बार और सोमवार को उत्तराखंड के टिहरी से सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे थे। सड़क पर जब पत्थर गिरे तभी उस जगह से एक स्कूटी भी जा रही थी, जिस पर सवार लोग पत्थर के नीचे दबने से बचे थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 
घटना ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंबा से 15 किलोमीटर दूर नागणि पेट्रोल पंप के पास हुई थी। पहाड़ों पर से बड़े-बड़े पत्थरों के गिरने से हाइवे भी बंद कर दिया गया था। इसके चलते हाइवे को बंद भी कर दिया गया था। पत्थर के गिरने से बिजली और पानी की लाइन को भी नुकसान हुआ था। इसके अलावा गाँव की और जाने वाला मुख्य दरवाजा भी बंद हो गया था। 
हिमाचल में भी सोमवार को भूस्खलन की कई घटना सामने आई है। इसके चलते नेशनल हाइवे ब्लॉक कर दिया गया है। हिमाचल में रामपुर की ज्योरी में पहाड़ टूट कर नीचे गिरा था। हालांकि इस घटना में किसी को भी कोई नुकसान नहीं हुआ है। जिला नियमनतंत्र ने घटना के पहले ही इलाके में अलर्ट घोषित कर दिया गया था। सलामती के मद्देनजर पुलिस कर्मचारियों को भी तैनात कर दिया गया था।