बहुत से लोग अपने आधिकारिक दस्तावेजों और प्रमाणपत्रों पर अपना पूरा नाम साझा करने से कतराते है। यह सोचकर की उनका नाम काफी लंबा हो सकता है। कई व्यक्तियों के नाम सच में काफी अनूठे होते है। क्योंकि वे कई पसंदीदा चीजों, स्थानों, भोजन, फिल्मों, रंगों, लोगों या घटनाओं से प्रेरित हो सकते हैं। कुछ ऐसे ही नाम वाली महिला के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे है, जिसके नाम में हजार से भी अधिक अक्षर है।
The longest name to appear on a birth certificate is Rhoshandiatellyneshiaunneveshenk Koyaanisquatsiuth Williams.#OTD in 1984, her father looked to extend her first name to 1,019 letters and her middle name to 36 letters. pic.twitter.com/XG6iUMi237
1984 में सैंड्रा विलियम्स नाम की महिला जब माँ बनीं, तो उन्होंने तय किया की वह अपनी बेटी का नाम कुछ युनीक सा रखेगी। इसके चलते उन्होंने अपनी बेटी के जन्म प्रमाण पत्र पर उसका नाम 'रोशंडियेटेलीनेशियाउननेवेशेंक कोयानिस्क्वाट्सिउथ विलियम्स' लिखा। उनके बच्चे का जन्म 12 सितंबर 1984 को हुआ था। हालांकि इसके बाद भी वह संतुष्ट नहीं थे। जन्म के कुछ सालों के बाद उन्होंने बेटी का नाम बदलने के लिए एक और संशोधन दायर किया, जिससे इसका नाम पूरे 1019 अक्षर का हो गया। इसमें महिला का मात्र मिडल नेम ही मात्र 36 अक्षरों का था। 'जेमि' का पूरा नाम
हालांकि घर वाले और उसके मित्र उसे प्यार से जेमि कहकर बुलाते है। बता दे की जेमि का जन्म प्रमाणपत्र पूरे 2 फिट लंबा है। इस बारे में मशहूर एंकर ओप्रा विंफ्रे से बात करते हुए जेमि की माता ने कहा की उसे गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ना था और इसके लिए वह कुछ खास करना चाहती थी। इसके चलते उसने ऐसा किया। हालांकि बता दे की वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटने के बाद टेक्सास ने अपने कानून बदल दिये और माता-पिता को सिर्फ उस बॉक्स में आ सके उतना नाम लिखने की अनुमति ही दी गई।