खोपरी जैसा चेहरा बनाने के लिए इस व्यक्ति ने कटवा लिए अपने कान, अब दिखता है ऐसा

खोपरी जैसा चेहरा बनाने के लिए इस व्यक्ति ने कटवा लिए अपने कान, अब दिखता है ऐसा

शरीर के कई हिस्सों में बनवाए है टैटू, नौकरी हासिल करने में होती है दिक्कत

कई लोगों को अन्य लोगों से अलग दिखने का काफी शोख होता है। जिसके चलते वह अपने गले, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर टैटू करवा लेते है। कई लोग खुद को अधिक आकर्षक बनाने के लिए सर्जरी का सहारा लेते है। अपने आप को खुद से अलग दिखाने के लिए एक व्यक्ति ने कुछ अलग ही काम किया है। इस व्यक्ति ने खुद का चेहरा एक खोपड़ी जैसा दिख सके इस लिए अपने दोनों कान भी कटा दिये। 
39 वर्षीय सेंद्रों ने अपने अजीबोगरीब आर्ट से लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित किया था। सोशल मीडिया पर मिस्टर स्कल फेस के नाम से फेमस सेंद्रों ने अपने शरीर के मोड़ीडिकेशन के लिए अब तक 6 लाख से अधिक का खर्च किया है। जर्मनी के फिनस्टरवाल्डे के रहने वाले सेंद्रों के सर और हाथ के पिछले हीसे में इंप्लांट करवा है। उसके चेहरे पर भी कई टैटू है और अब वह अपनी आंखो पर भी टैटू करवाने का प्लान कर रहे है।  
सेंद्रों के अनुसार, उनके इस शोख के कारण उनके जीवन पर काफी असर हुई है। पर उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता। उनके इस तरह से दिखने के कारण उन्हें जल्द काही नौकरी नहीं मिलती, क्योंकि कई कंपनियाँ अभी भी काफी पारंपरिक है। बता दे की सेंद्रों ने अब तक 17 बार अपना बॉडी मोड़ीफिकेशन करवाए है और इसके अलावा उन्होंने अपने पूरे शरीर पर कई टैटू भी बनवाए है। 
Tags: