इस कंपनी ने अपने 100 कर्मचारियों को गाडियाँ तोहफे में दी

इस कंपनी ने अपने 100 कर्मचारियों को गाडियाँ तोहफे में दी

चेन्नई की एक आईटी कंपनी ने एपने कर्मचारियों को एक-एक कार तोहफे में दी है। अपने इस कार्य से सोशल मीडिया पर कंपनी काफी सुर्खियां बटौर रही है। कर्मचारियों को जो गाडियाँ तोहफे में दी गई है। उनकी कुल कीमत 100 करोड़ रुपये से भी अधिक होती है। Ideas2IT नामक इस कंपनी द्वारा अपने निश्चित टार्गेट पूर्ण कर लेने की खुशी में यह तोहफे दिये गए है। 
कंपनी के सीईओ गायत्री विवेकानंदन ने बताया कि यह सभी कर्मचारी उनके पास पिछले 10 सालों से भी अधिक काम कर रहे है। कंपनी की हर स्थिति में वह कंपनी के साथ खड़े रहे है। इसलिए ही उन्हें यह भेंट दिये गए है। सीईओ ने बताया कि उनकी कंपनी में फिलहाल 500 कर्मचारी है। हालांकि यह 100 कर्मचारी पिछले 10 सालों से भी अधिक समय से कंपनी से जुड़े हुये है। कंपनी के अन्य कर्मचारियों को भी आए दिन तोहफे दिये जाते रहते है और आने वाले समय में भी यह परंपरा जारी रहेगी।
कंपनी के मार्केटिंग हेड हरी सुब्रमण्यम ने बताया कि आज से नौ साल पहले कंपनी द्वारा कर्मचारियों को वादा किया गया था कि आने वाले सालों में जब कंपनी का टार्गेट अचिव हो जाएगा तो कंपनी द्वारा कर्मचारियों को उनकी मेहनत के अनुसार कंपनी द्वारा विशेष हिस्सा दिया जाएगा। कमापनी द्वारा दिया गया कार का यह तोहफा उसी का हिस्सा है। कर्मचारियों को जो कार दी गई है वह कंपनी का तोहफा नहीं, पर उनकी मेहनत का फल है। कर्मचारियों के कड़ी मेहनत के द्वारा ही उन्होंने अपना टार्गेट हासिल किया है, जिसके सामने उनका ऋण अदा करने के लिए कदम उठाया गया।
कंपनी कि और से तोहफा हासिल करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि कंपनी द्वारा उनकी सेवा कि कदर की गई, यह उनके लिए काफी बड़ी बात है। कंपनी द्वारा इसके पहले भी सोने का सिक्का या आईफोन जैसे गिफ्ट दिये जाते थे। हालांकि गाड़ी किसी भी कर्मचारी के लिए काफी महत्वपूर्ण तोहफा है।