फेसबुक पर लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी महिला, 10वें माले से गिरे जुड़वा बच्चे

फेसबुक पर लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी महिला, 10वें माले से गिरे जुड़वा बच्चे

दोनों बेटे को नीचे गिर जाने के बाद भी महिला को नहीं पता चला, पुलिस ने आकर दी जानकारी

सोशल मीडिया का चस्का लोगों को काफी भारी पड़ सकता है। अपने सोशल मीडिया पर क्या पोस्ट करना है और कुल बनने के चक्कर में कई बार लोग अपनी जान को जोखिम में डाल देते है। ऐसी ही एक घटना फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें एक महिला की सारी खुशियाँ लूट गई। जब महिला फेसबुक पर लाइव स्ट्रीमिंग में इतनी बीजी हो गई और उसे पता ही नहीं चला की कब उसके जुड़वा बच्चे 10वें माले से नीचे गिर गए। 
पुलिस के माध्यम से ही महिला को चला की उसके दोनों बेटे अब दुनिया में नहीं रहे। रोमानिया में हुई यह घटना हर माँ-बाप के लिए एक सबक है जो की बच्चों को छोडकर सोशल मीडिया पर व्यस्त रहते है। एक रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना रोमानिया के प्लोइस्टी शहर की है। एंड्रिया नाम की एक महिला अपने फेसबुक पर लाइव स्ट्रीमिंग में काफी व्यस्त थी। इस दौरान उसके बेटे खेलते-खेलते नीचे गिर गए। एंड्रिया स्ट्रीमिंग में इतनी व्यस्त थी कि उसे अपने बच्चों के नीचे गिरने की आवाज भी नहीं आई।
चौंका देने वाली बात तो यह है कि जब पुलिस उसके घर पर पहुंची तो वह लाइव चैटिंग कर रही थी। उसे पता ही नहीं था कि उसके बेटे नीचे गिर गए थे। इस बात कि जानकारी पुलिस ने उनको दी थी। हालांकि एंड्रिया ने इस का आरोप अपने मित्र पर लगाते हुए कहा कि उसने यह ज़िम्मेदारी उसे दी थी की बच्चे खिड़की तक ना पहुंचे। दूसरी और एंड्रिया के मित्र ने भी खुद के आरोपों को नकार दिया है।